7.2 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयCBI का 'संडे प्‍लान' केजरीवाल से 'बदला' या वाकई शराब घोटाले का...

CBI का ‘संडे प्‍लान’ केजरीवाल से ‘बदला’ या वाकई शराब घोटाले का कनेक्शन जुड़ रहा है?

Published on

नई दिल्‍ली

राजधानी में आज सियासी गर्मी अचानक बढ़ गई। सीबीआई ने संडे का बड़ा प्‍लान बनाया है। दिल्‍ली शराब घोटाले में केंद्रीय जांच एजेंसी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को तलब किया है। सीएम 16 अप्रैल को 11 बजे सीबीआई मुख्‍यालय में पेश होंगे। इंवेस्टिगेशन टीम ने इसके लिए पूरी तैयारी कर रखी है। केंद्रीय जांच एजेंसी इस मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने इसे ‘बदला’ करार दिया है। पार्टी का कहना है कि अडानी मुद्दे पर बोलने के कारण केजरीवाल को निशाना बनाया जा रहा है। इसके उलट जांच एजेंसी दावा करती रही है कि 2021-22 की आबकारी नीति में हुए घोटाले के उसके पास पुख्‍ता सबूत हैं।

सीबीआई ने आबकारी नीति घोटाला मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 16 अप्रैल को तलब किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केजरीवाल को इंवेस्टिगेशन टीम के सवालों का जवाब देने के लिए 11 बजे एजेंसी मुख्यालय में उपस्थित होने को कहा गया है। केंद्रीय जांच एजेंसी इस केस में दिल्ली के पूर्व डेप्‍युटी सीएम मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर चुकी है।

क्‍या हैं केजरीवाल सरकार पर आरोप?
इस तरह का आरोप है कि दिल्ली सरकार की 2021-22 की एक्‍साइज पॉलिसी में शराब कारोबारियों को लाइसेंस देने के लिए कुछ डीलरों को फायदा पहुंचाया गया। इन डीलरों ने इसके लिए रिश्वत दी थी। यह और बात है कि आम आदमी पार्टी (AAP) इन आरोपों को खारिज करती रही है। इसके उलट जांच एजेंसी दावा करती रही है कि उसके पास आरोपों के पुख्‍ता सबूत हैं। इस पॉलिसी को बाद में वापस ले लिया गया था।

सीबीआई के एक प्रवक्ता ने 17 अगस्त, 2022 को प्राथमिकी दर्ज होने के बाद कहा था, ‘यह आरोप लगाया गया है कि आबकारी नीति में संशोधन, लाइसेंसधारियों को अनुचित लाभ देना, लाइसेंस शुल्क में छूट/कमी, अनुमोदन के बिना एल-1 लाइसेंस का विस्तार इत्‍यादि सहित अनियमितताएं की गईं।’

इस मामले में केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि CBI ने अपनी तहकीकात पूरी की होगी। कागजात इकट्ठे किए होंगे। तभी वो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बुला रहे हैं। CM होने के नाते दिल्ली की कोई भी नीति उनकी मर्जी और जानकारी के बिना नहीं बन सकती। कहीं न कहीं अरविंद केजरीवाल का सहयोग इन सब चीजों में रहा है।

AAP ने बताया गिरफ्तार करने की साज‍िश
केजरीवाल को सीबीआई के बुलावे के तुरंत बाद AAP की प्रतिक्रिया आई। पार्टी ने आरोप लगाया कि अडानी मुद्दे पर बोलने के कारण सीएम अरविंद केजरीवाल को तलब किया गया है। उसने जोर दिया कि ऐसे नोटिस से भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी लड़ाई नहीं रुकेगी। इस बाबत AAP के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस की। उन्‍होंने कहा कि सीबीआई का समन मुख्यमंत्री केजरीवाल को गिरफ्तार करने की साजिश है।

संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री ने विधानसभा में अडानी मुद्दे के बारे में बात की थी। उसी दिन उन्‍होंने सीएम से कहा था कि अगली बारी उनकी होगी। वह बोले, नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार सिर से पांव तक भ्रष्ट है। ऐसे नोटिस से भ्रष्टाचार के खिलाफ केजरीवाल की लड़ाई नहीं रुकेगी।AAP के वरिष्ठ नेता ने बताया कि केजरीवाल 16 अप्रैल को सीबीआई के सामने पेश होंगे। यह नोटिस केजरीवाल को गिरफ्तार करने की साजिश है। इस नोटिस से न तो AAP और न ही केजरीवाल को चुप कराया जा सकता है।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...