6.8 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराज्य‘राजनीति से संन्यास ले लूंगा अगर…’TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने अमित शाह...

‘राजनीति से संन्यास ले लूंगा अगर…’TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने अमित शाह पर किया पलटवार

Published on

कोलकाता

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बंगाल दौरे के दौरान शुक्रवार को कहा था कि अभिषेक बनर्जी कभी बंगाल के सीएम नहीं बनेंगे। अमित शाह के इस बयान पर अभिषेक बनर्जी ने पलटवार किया है। तृणमूल कांग्रेस के सांसद ने कहा कि अगर केंद्र सरकार पश्चिम बंगाल का बकाया 1.15 लाख करोड़ रुपये जारी करती है, तो वो राजनीति से संन्यास ले लेंगे। टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी की यह टिप्पणी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा घुसपैठ से लेकर भ्रष्टाचार तक के कई मोर्चों पर पश्चिम बंगाल सरकार पर निशाना साधने की बाद आई है।

ट्विटर पर ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने कहा, “गृह मंत्री अमित शाह, आपने मेरी काल्पनिक बीमारियों के बारे में बात की, लेकिन भाजपा ने पश्चिम बंगाल को जो नुकसान पहुंचाया है, उसे दूर करने की परवाह नहीं की। अगर मेरा अस्तित्व आपको इस हद तक परेशान करता है, तो मेरे राज्य को 1.15 लाख करोड़ का जो हक है वो दे दें। मैं खुद राजनीति से संन्यास ले लूंगा।’

ममता पर शाह का “हिटलर” हमला
इससे पहले दिन में गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में ‘जनसंपर्क समावेश’ रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि भाजपा ममता दीदी के इस हिटलर जैसे शासन को जारी नहीं रहने देगी। ममता बनर्जी के शासन की तुलना हिटलर से करते हुए अमित शाह ने कहा था कि मुख्यमंत्री ममता सपना देख रही हैं कि उनका भतीजा अभिषेक बनर्जी बंगाल का सीएम बनेगा, लेकिन राज्य में अगला मुख्यमंत्री बीजेपी का होगा।

शाह ने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पश्चिम बंगाल सरकार पर जमकर निशाना साधा और जनता से 2024 के लोकसभा चुनाव में राज्य में भारतीय जनता पार्टी को 42 में से 35 सीटें देने की अपील की। उन्होंने जनता से अगले साल होने वाले आम चुनावों में भाजपा को वोट देने और 2024 में लगातार तीसरी बार पीएम बनने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मदद करने को भी कहा।

गृह मंत्री ने बीरभूम रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘ममता दीदी, आप सपना देख रही होंगी कि आपके बाद आपका भतीजा मुख्यमंत्री बनेगा। मैं कहता हूं कि अगला मुख्यमंत्री बीजेपी से होगा’। उन्होंने कहा कि मैं साफ-साफ कह दूं कि नरेन्द्र मोदी फिर से देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। हमें पश्चिम बंगाल में 35 से अधिक लोकसभा सीटें दें, और मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं कि भ्रष्ट टीएमसी सरकार 2025 से आगे नहीं टिक पाएगी।” भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में बंगाल की 42 सीटों में से 18 पर जीत हासिल की थी।

2020 में राज्य विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए शाह ने कहा, “आपने हमें 77 सीटों के साथ 38 फीसदी वोट दिए, आज मैं पश्चिम बंगाल के लोगों से यह कहने आया हूं कि 2024 के चुनाव में बाकी काम पूरा करें। मोदी को फिर से पीएम बनाएं। उन्होंने कहा कि राज्य में घुसपैठ को खत्म करने का एकमात्र तरीका भाजपा है।

रामनवमी के दौरान बंगाल में हिंसा पर शाह
अमित शाह ने कहा, “असम में जब से भाजपा की सरकार बनी है घुसपैठ और गौ तस्करी बंद हो गई है। एक बार जब राज्य में भाजपा का कमल खिल जाएगा, तो कोई बम विस्फोट नहीं होगा, रामनवमी पर कोई हमला नहीं होगा, कोई अत्याचार नहीं होगा, कोई घुसपैठ नहीं होगी और कोई गौ तस्करी नहीं होगी।”

उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी सरकार ने राज्य को बम धमाकों का केंद्र बना दिया है। शाह ने कहा, “बंगाल दीदी (ममता) के शासन में बम विस्फोटों का केंद्र बन गया है। हाल ही में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बीरभूम में 80,000 से अधिक डेटोनेटर और 27,000 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट जब्त किया था। अगर एनआईए ने इसे जब्त नहीं किया होता, तो कैसे बम धमाकों में कई लोगों की जान जा सकती थी, किसी को पता नहीं चलता।”

राज्य से ईडी को दो ट्रकों में पैसा लेकर जाना पड़ा: अमित शाह
राज्य में कथित भर्ती घोटालों को लेकर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सुप्रीमो पर हमला बोलते हुए गृह मंत्री ने कहा कि युवा मुख्यमंत्री से जवाब चाहता है। ममता बनर्जी ने तीन लाख नौकरियां देने का वादा किया था। उन्होंने कहा कि ममता दीदी, आपने युवाओं को भत्ता देने का वादा किया था। युवा आपसे इसका हिसाब मांग रहे हैं, क्या हुआ। उन्होंने कहा, “आपने भर्ती प्रक्रिया में इतने घोटाले किए कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को दो ट्रकों में पैसे लेकर ले जाना पड़ा।”

 

Latest articles

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

More like this

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...