6.8 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराज्यअतीक-अशरफ की हत्या के बाद कई सवाल, योगी की पुलिस को भी...

अतीक-अशरफ की हत्या के बाद कई सवाल, योगी की पुलिस को भी देने होंगे कई जवाब

Published on

प्रयागराज

गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की शनिवार देर शाम प्रयागराज में गोली मारकर हत्या कर दी गई। इन दोनों की हत्या उस वक्त हुई जब इनको लेकर यूपी पुलिस प्रयागराज मेडिकल कॉलेज ले गई थी। इन दोनों को मेडिकल कॉलेज के बाहर गोली मारी गई। गोली मीडिया के कैमरों के सामने मारी गई। एक दिन पहले अतीक के बेटे असद के एनकाउंटर के बाद जिस पुलिस की पीठ थपथपाई जा रही थी उसके बाद इस हत्या से पुलिस के ऊपर सवाल खड़े होंगे। अतीक और अशरफ दोनों पुलिस सुरक्षा में थे ऐसे में उनकी हत्या को लेकर कई सवाल खड़े होंगे। विपक्षी दल असद के एनकाउंटर के बाद योगी सरकार पर सवाल खड़े कर रहे थे वहीं अब इस हत्या के बाद योगी सरकार के ऊपर सवाल खड़े होंगे।

बताया जा रहा है कि तीन युवकों ने गोली मारी। पुलिस के सामने ही अतीक और अशरफ को गोली मारी गई। उस वक्त पुलिस क्या कर रही थी यह सबसे बड़ा सवाल है। अतीक और अशरफ को जब गोली मारी गई तब उनको हथकड़ी लगी थी। असद के एनकाउंटर के बाद यूपी पुलिस की ओर से यह कहा गया कि

एनकाउंटर में मारा गया गैंगस्टर असद अहमद जेल में बंद अपने पिता अतीक अहमद को छुड़ाकर भगाने के जुगाड़ में जुटा था। पुलिस को असद की साजिश का पता चल गया था कि साबरमती से प्रयागराज लाने-ले जाने के क्रम में रास्ते से ही उड़ा ले जाने की योजना बना रहा है।

अब ऐसे में सवाल यह भी है कि ऐसे वक्त में पुलिस ने उनकी सुरक्षा और क्यों नहीं बढ़ाई। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने गुरुवार को ही उमेश पाल हत्याकांड में नामजद आरोपी तथा माफिया अतीक अहमद और उसके भाई खालिद अजीम उर्फ अशरफ की पांच दिन की पुलिस रिमांड मंजूर की थी । अदालत ने अपराध प्रक्रिया संहिता की धारा 167 के तहत अतीक अहमद और अशरफ की 13 अप्रैल से 17 अप्रैल तक पुलिस रिमांड स्वीकृत की थी और इस मामले की सुनवाई 26 अप्रैल निर्धारित की गयी है।

Latest articles

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...

More like this