7.1 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराज्यमां परोपकारी बता रही और पिता नशेड़ी, पुलिस कह रही पुराना अपराधी,...

मां परोपकारी बता रही और पिता नशेड़ी, पुलिस कह रही पुराना अपराधी, खुल रही शूटर लवलेश की कुंडली

Published on

बांदा

माफिया डॉन अतीक अहमद और अशरफ की पुलिस कस्‍टडी में हत्‍या करने वालों के बारे में धीरे-धीरे जानकारी मिल रही है। शनिवार शाम प्रयागराज के एक अस्‍पताल के बाहर तीन हथियारबंद युवकों ने गोल‍ियां बरसाकर उनकी हत्‍या कर दी। इन तीनों की पहचान- लवलेश (बांदा), सनी (हमीरपुर) और अरुण (कासगंज) के तौर पर की हुई है।

शूटर लवलेश तिवारी बांदा का रहने वाला है। उसके परिवार का कहना है कि वह करीब सप्‍ताह भर पहले घर आया था। लवलेश के पिता यज्ञ तिवारी मीडिया से बातचीत करते समय बेटे से नाराज दिखे। उन्‍होंने साफ कह दिया कि उनका बेटा नशेड़ी था और उनका बेटे से किसी तरह का कोई संबंध नहीं है। लेकिन लवलेश की मां आशा तिवारी रो-रोकर बेहाल थी। उन्‍हें भरोसा नहीं हो रहा था कि धार्मिक स्‍वभाव वाला लवलेश ऐसा भी कर सकता है।

मीडिया से बात करते हुए आशा तिवारी ने कहा, ‘संकटमोचन का बड़ा भक्‍त था, बिना संकटमोचन जाए चाय भी नहीं पीता था। भजन वगैरह भी गाता था, मंडली वाले साथ ले जाते थे। मगर इसके नसीब में क्‍या लिखा था पता नहीं। परोपकारी था, अपना काम धंधा छोड़कर परोपकार करता रहता था। अब न जाने इसके नसीब में क्‍या लिखा है।’ आखिरी बार कब मुलाकात हुई यह पूछने पर आशा देवी ने बताया, एक सप्‍ताह हो गया तब से कोई बातचीत नहीं हुई थी। फोन भी स्विच ऑफ जाता था।

लवलेश त‍िवारी के बारे में पता चला है कि उसने इंटर तक पढ़ाई की थी। वह पहले भी एक मामले में जेल गया था और करीब डेढ़ साल तक जेल में ही रहा था। फिलहाल, अतीक के हत्‍यारों से पुलिस की पूछताछ जारी है। हत्‍या के मकसद के बारे में उनका कहना था कि बड़ा माफिया बनने के लिए उन्‍होंने अतीक और अशरफ को मारने का फैसला किया।

Latest articles

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...

More like this