5.6 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयदेशभर में बढ़ी कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में सामने आए 10...

देशभर में बढ़ी कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में सामने आए 10 हजार से ज्यादा नए केस, 23 की मौत

Published on

नई दिल्ली,

देश में आज फिर कोरोना का कहर देखने को मिला है. कई राज्यों में मामले बढ़े हैं, इसी के साथ मौतें भी हुई हैं. आज कोरोना के 10,093 नए मामले सामने आए हैं, वहीं 23 लोगों की मौत हुई है. इसके साथ ही एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 57,542 हो गई है. रविवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई.

आज कोरोना से 23 मौतों के साथ देश में मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,31,114 हो गई है. कोरोना से पांच मौतें दिल्ली में हुईं, जबकि तीन-तीन छत्तीसगढ़ और राजस्थान में, दो-दो कर्नाटक और महाराष्ट्र में, एक-एक हरियाणा, ओडिशा, तमिलनाडु और उत्तराखंड में और चार मौतें केरल में हुई हैं. विभाग की ओर से यह आंकड़े सुबह 8 बजे जारी किए गए. डेली एक्टिव पॉजिटिविटी रेट 5.61 प्रतिशत और वीकली पॉजिटिविटी रेट 4.78 प्रतिशत दर्ज किया गया है.

देश में अब तक कोविड मामलों की संख्या 4.47 करोड़ (4,48,18,115) हो चुकी है. स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, देश में रिकवरी दर 98.68 प्रतिशत है. वहीं महामारी से ठीक होने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है. मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई है. मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक 220.66 करोड़ लोगों को वैक्सीन के डोज लग चुके हैं.

6 अप्रैल को कोरोना के 5335 मामले सामने आए थे. यानी कहा जा सकता है कि रोजाना के मामले 7 दिन में लगभग दोगुने हो गए हैं. वहीं बुधवार को 7830, मंगलवार को 5676 और सोमवार को 5880 मामले सामने आए थे. अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है और कुछ राज्यों में फेस मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है.कोरोना को लेकर एक चिंता वाली खबर सामने आई है कि एक नया वैरिएंट भारत पहुंचा है और यह काफी खतरनाक है. इस नए वैरिएंट का नाम आर्कटुरस (Arcturus) है, जो क्रैकेन वैरिएंट की तुलना में 1.2 गुना अधिक संक्रामक है.

क्या है आर्कटुरस वैरिएंट
आर्कटुरस वैरिएंट के बारे में कहा जाता है कि यह ओमिक्रॉन के 600 से अधिक सब वैरिएंट में से एक है. इसे अब तक का सबसे संक्रामक संस्करण माना जा रहा है. ‘आर्कटुरस’ नाम ओमिक्रॉन सब वैरिएंट XBB.1.16 को दिया गया है. यह क्रैकेन वैरिएंट (XBB.1.5) के समान है. यह वैरिएंट पहली बार जनवरी में पाया गया था.

न्यू यॉर्क इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी शो के राजेंद्रम राजनारायणन  के मुताबिक, आर्कटुरस वैरिएंट कैलिफोर्निया, अमेरिका, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, वाशिंगटन, न्यू जर्सी, न्यूयॉर्क, वर्जीनिया और टेक्सास सहित अमेरिका समते 22 देशों में पाया गया है, लेकिन इसके सबसे अधिक मामले इंडिया में पाए गए हैं.

आर्कटुरस के कारण भारत में संक्रमण के मामलों में पिछले महीने के अंदर 13 गुना वृद्धि हुई है. विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा इसकी निगरानी की जा रही है. कुछ ऑफिसर्स के मुताबिक, यह वैरिएंट चिंता का विषय हो सकता है. WHO की कोविड टेक्निकल लीड मारिया वैन केरखोव ने मार्च 2023 के आखिरी में XBB.1.16 वैरिएंट के बारे में कहा था, ‘इस नए वैरिएंट के स्पाइक प्रोटीन में एक अतिरिक्त म्यूटेशन है, जो संक्रामकता और बीमारी पैदा करने की क्षमता को बढ़ा सकता है. यह अभी तक का सबसे तेजी से फैलने वाला वैरिएंट है.

 

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...