7.1 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराज्यपुलिस की मौजूदगी में अपराधी कानून हाथ में ले रहे, यूपी में...

पुलिस की मौजूदगी में अपराधी कानून हाथ में ले रहे, यूपी में कानून व्यवस्था ध्वस्त : ममता

Published on

कोलकाता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को कहा कि वह देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था के पूरी तरह से चरमरा जाने से हैरान हैं। ममता प्रयागराज में माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात तीन हमलावरों ने गोली मारकर हत्‍या कर दी। यह वारदात उस समय हुई जब वह मीड‍िया के सवालों का जवाब दे रहे थे। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख ममता ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में अपराधी अब पुलिस और मीडिया की मौजूदगी से बेफिक्र होकर कानून को अपने हाथ में ले रहे हैं, जो बेहद ‘शर्मनाक’ है।

ममता बनर्जी ने ट्वीट किया क‍ि मैं उत्तर प्रदेश में फैली अराजकता और कानून-व्यवस्था के पूरी तरह से चरमरा जाने से स्तब्ध हूं। यह शर्मनाक है कि अपराधी अब पुलिस और मीडिया की उपस्थिति से बेफिक्र होकर कानून को अपने हाथ में ले रहे हैं। दरअसल माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद (60) और उनके भाई अशरफ की शनिवार रात को कुछ हमलावरों ने उस समय गोली मारकर हत्या कर दी जब पुलिस दोनों को प्रयागराज में एक मेडिकल कॉलेज लेकर जा रही थी।

‘कोई आश्चर्य नहीं कि अतीक के बाकी बेटे भी मारे जाएं’
उधर, समाजवादी पार्टी के प्रमुख महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने भी ट्विटर पर कहा कि ‘मुख्यमंत्री जी का फरमान’ था कि ‘मिट्टी में मिला देंगे’ और फिर पुलिस कस्‍टडी में हत्या की आशंका के चलते सुरक्षा की मांग को लेकर शीर्ष अदालत में याचिका दायर की गई, लेकिन कोई राहत नहीं मिली। उन्होंने दावा किया क‍ि फिर फर्जी मुठभेड़ और पुलिस के घेरे में सुनियोजित हत्याएं तो होनी ही हैं। कोई आश्चर्य नहीं कि अतीक के बाकी बेटे भी मारे जाएं!

अतीक के हैं पांच बेटे
अतीक के पांच बेटे हैं। झांसी में 13 अप्रैल को अहमद का बेटा असद और उसका एक साथी पुलिस मुठभेड़ में मारे गए थे। असद का शव शनिवार सुबह प्रयागराज में कसारी मसारी कब्रिस्तान में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दफनाया गया था।

‘माफिया को मिट्टी में मिला देंगे’
साल 2005 में तत्कालीन विधायक राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल की फरवरी माह में हुई हत्या के बाद विपक्ष के हंगामे और सवालों का जवाब देते हुए प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने विधानसभा में बजट सत्र के दौरान कहा था कि माफिया को मिट्टी में मिला देंगे। अतीक अहमद और अशरफ को राजू पाल और उमेश पाल की हत्‍याओं में आरोपी बनाया गया था।

Latest articles

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...

More like this

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...