18 C
London
Wednesday, June 10, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेश : परीक्षा देकर घर लौट रही थी BA छात्रा, पल्‍सर...

उत्तर प्रदेश : परीक्षा देकर घर लौट रही थी BA छात्रा, पल्‍सर से आए हत्‍यारे और कनपटी पर गोली मार भाग निकले

Published on

जालौन

उत्तर प्रदेश के जालौन से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां पर दो बाइक सवारों ने छात्रा को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। मौके से हमलावर तमंचा छोड़कर भाग गए। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। बदमाशों ने थाने से 200 मीटर की दूरी पर इस घटना को अंजाम दिया है।

दरअसल, पूरा मामला एट कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कोटरा तिराहे का है यहां पर रोशनी अहिरवार सोमवार को एट में बने राम लखन पटेल महाविद्यालय में बीए की परीक्षा देने के आई हुई थी। जब वह परीक्षा देकर अपने घर वापिस जाने के लिए कोटरा तिराहे की तरफ जा रही थी। तभी पल्सर बाइक पर सवार दो युवक तमंचा लेकर उसके पास पहुंचे। जिसमें एक युवक ने उसकी सिर पर तमंचे से गोली मार दी मौके पर ही छात्रा की मौत हो गई।

घटना के बाद इलाके में फैली दहशत, बाजार हुआ बंद
सरेआम हुए इस गोलीकांड से इलाके में सनसनी फेल गई। ऐंधा गांव की रहने वाली रोशनी अहिरवार (22) पुत्री मान सिंह अहिरवार सोमवार को एट में बने राम लखन पटेल महाविद्यालय में बीए की परीक्षा देने के आई हुई थी। जब वह परीक्षा देने के बाद अपने घर वापिस जाने के लिए कोटरा तिराहे की ओर जा रही थी, तभी पल्सर बाइक पर सवार दो युवक तमंचा लेकर उसके पास पहुंचे जिसमें एक युवक ने उसकी सिर पर तमंचे से गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दिनदहाड़े छात्रा की हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया, वहीं कुछ लोग युवकों को पकड़ने के लिए दौड़े मगर पल्सर सवार युवक मौके पर तमंचा छोड़कर भाग गए।

थाने से 200 मीटर दूरी पर गूंजी गोलियों की तड़तड़ाहट
दिनदहाड़े छात्रा की हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया, वहीं कुछ लोग युवकों को पकड़ने के लिए दौड़े मगर पल्सर सवार युवक मौके पर तमंचा छोड़कर भाग गए। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही एट पुलिस मौके पर पहुंची, जो मामले की जांच में जुट गई, इस घटना के बाद इलाके का बाजार बंद हो गया, साथ ही लोगों की भीड़ जमा हो गई, बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवकों ने जिस जगह घटना पर अंजाम दिया है वहां से थाना महज 200 मीटर की दूरी पर है।

Latest articles

राजधानी भोपाल के भेल क्षेत्र में पहुंचे भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार…

भोपाल। थाना पिपलानी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले राजीव नगर में भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय...

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई सीएम हेल्पलाइन 1076, अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा...

राजस्थान में भी पहुंचेगा आरआरटीएस, बहरोड़ तक कॉरिडोर निर्माण को मिली गति : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-एसएनबी-बहरोड़ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर...

More like this

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई सीएम हेल्पलाइन 1076, अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा...

राजस्थान में भी पहुंचेगा आरआरटीएस, बहरोड़ तक कॉरिडोर निर्माण को मिली गति : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-एसएनबी-बहरोड़ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर...

स्टार्टअप्स को सम्मानित करते हुए बोले सीएम भगवंत मान, ‘आम आदमी पार्टी भी एक राजनीतिक स्टार्टअप’

चंडीगढ़। पंजाब सरकार द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में नए स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं...