18 C
London
Wednesday, June 10, 2026
Homeराज्यबिहार में 'माफिया राज'! पटना में बालू माफियाओं ने महिला इंस्पेक्टर को...

बिहार में ‘माफिया राज’! पटना में बालू माफियाओं ने महिला इंस्पेक्टर को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Published on

पटना

बिहार में कानून का राज समाप्त हो चुका है। पुलिस प्रशासन का इकबाल खत्म हो चुका है। इकबाल बुलंदी पर है तो माफियाओं का। पटना जिले में माफियाओं की तूती बोल रही है। बालू माफिया बेखौफ हैं। उनके सामने सरकारी अमलों की एक नहीं चलती। आलम यह है कि बालू माफिया अधिकारियों को पीटने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। बालू माफियाओं का मनोबल इतना बढ़ा हुआ है कि खनन विभाग की महिला इंस्पेक्टर की सोमवार को जमकर पिटाई कर दी।

माफियाओं ने दौड़ा दौड़ाकर पीटा
महिला इंस्पेक्टर भागती रही और बालू माफिया उसे खदेड़ते रहे। महिला अधिकारी सड़क पर गिर भी गई। गिरने के बाद भी माफियाओं ने महिला अधिकारी को नहीं छोड़ा। उसकी पिटाई करते रहे। इसके बाद इलाके में भारी बवाल मचा हुआ है। घटना की जानकारी मिलने के बाद सिटी एसपी पश्चिम सहित कई थानों की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची।

खनन विभाग की टीम पर बदमाशों ने बोला हमला
जानकारी के अनुसार, बिहटा थाने के परेव में बालू माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची पुलिस और खनन विभाग की टीम पर बदमाशों ने हमला बोल दिया। हमले में खनन विभाग की महिला इंस्पेक्टर समेत अन्य कर्मी घायल हो गए। सूचना पर आसपास के कई थाने के पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में सिटी एसपी पश्चिम राजेश कुमार भी मौके पर पहुंचे। इस मामले में कई लोगों की गिरफ्तारी की खबर है।

मौके पर पहुंचे आलाधिकारी
जानकारी के अनुसार खनन विभाग की महिला इंस्पेक्टर अपनी टीम के साथ ओवरलोड बालू लादे वाहनों की जांच कर रही थी। इसी बीच ट्रक चालकों व स्थानीय बालू माफियाओं ने उन पर पर हमला कर दिया। घटना के बाद सिटी एसपी राजेश कुमार के नेतृत्व में एएसपी दानापुर अभिनव धीमान, एएसपी पालीगंज अवधेश दीक्षित, एसडीएम सहित पटना डीटीओ के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Latest articles

राजधानी भोपाल के भेल क्षेत्र में पहुंचे भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार…

भोपाल। थाना पिपलानी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले राजीव नगर में भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय...

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई सीएम हेल्पलाइन 1076, अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा...

राजस्थान में भी पहुंचेगा आरआरटीएस, बहरोड़ तक कॉरिडोर निर्माण को मिली गति : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-एसएनबी-बहरोड़ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर...

More like this

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई सीएम हेल्पलाइन 1076, अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा...

राजस्थान में भी पहुंचेगा आरआरटीएस, बहरोड़ तक कॉरिडोर निर्माण को मिली गति : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-एसएनबी-बहरोड़ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर...

स्टार्टअप्स को सम्मानित करते हुए बोले सीएम भगवंत मान, ‘आम आदमी पार्टी भी एक राजनीतिक स्टार्टअप’

चंडीगढ़। पंजाब सरकार द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में नए स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं...