8.4 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराज्यगुजरात में राहुल गांधी के साथ प्रियंका को बुलाने की तैयारी, 2024...

गुजरात में राहुल गांधी के साथ प्रियंका को बुलाने की तैयारी, 2024 से पहले कांग्रेस का ‘शक्ति’ प्लान

Published on

अहमदाबाद

विधानसभा चुनावों में करारी शिकस्त के बाद कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनावों में मजबूती से टक्कर देने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी अप्रैल के अंत में शक्ति प्रदर्शन के मूड में है, इसके साथ पार्टी लोकसभा की चुनावों की तैयारियों का आगाज शुरू कर देगी। इसके लिए पार्टी ने इस महीने के अंत में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी और कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ शक्ति प्रदर्शन की योजना बनाई है। पार्टी की तरफ से 30 अप्रैल को इस कार्यक्रम को आयोजित किए जाने की तैयारी की जा रही है।

कहां पर होगा शक्ति प्रदर्शन?
पार्टी की तरफ इस बड़े कार्यक्रम मध्य गुजरात या फिर उत्तर गुजरात में रखा जा सकता है। गुजरात प्रदेश कांग्रेस समिति (GPCC) की कोशिश है कि इस शक्ति प्रदर्शन में कांग्रेस शासित तीनों राज्यों के मुख्यमंत्री भी उपस्थित रहें। सूरत कोर्ट के फैसले के बाद से पार्टी राज्य में सत्याग्रह के तहत जिला मुख्यालयों पर कार्यक्रम आयोजित कर रही है। पार्टी को उम्मीद है कि एक बड़े कार्यक्रम पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा। इसके बाद लोकसभा चुनावों की तैयारियों को तेज गति से आगे बढ़ाया जा सकेगा। कांग्रेस नेता मोदी सरनेम मानहानि केस में फैसले के दौरान हाजिर होने और अपील दाखिल करने के लिए सूरत आए थे।

विधानसभा चुनावों की थी दो रैली
2017 के चुनावों में राहुल गांधी की गुजरात में काफी सक्रियता रही थी, लेकिन 2022 में राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा पर होने के चलते उनकी कार्यक्रम नहीं हो पाए थे। राहुल गांधी ने पूरे चुनाव में सिर्फ दो रैलियां की थी। इसमें एक रैली नवसारी और दूसरी राजकोट में हुई थी। तो वहीं प्रियंका गांधी ने अभी तक गुजरात में कोई रैली संबोधित नहीं की है। चुनाव के दौरान आणंद में महिला सम्मेलन की तैयारी की गई थी, लेकिन वह कार्यक्रम नहीं हो पाया था।

क्यों जरूरी है शक्ति प्रदर्शन?
गुजरात में लोकसभा की 26 सीटें हैं। इनमें से 6 सीटें आरक्षित हैं। 2009 के चुनाव में कांग्रेस के पास 11 सीटें थी, लेकिन 2014 और 2022 के चुनाव में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली। ऐसे में जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी विपक्षी एकता के लिए नीतीश कुमार को आगे कर रहे हैं। उनके महासचिव के सी वेणुगोपाल मातोश्री में उद्धव ठाकरे से मुलाकात कर रहे हैं तब गुजरात कांग्रेस यूनिट भी लोकसभा चुनावों के कमर कसना चाहती है, ताकि लोकसभा चुनावों में 2014 और 2022 के परिणामों में बदलाव किया जा सके।

Latest articles

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...

More like this

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...