5 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीय16 साल के लड़के से कुकर्म की कोशिश, 45 साल के युवक...

16 साल के लड़के से कुकर्म की कोशिश, 45 साल के युवक का मर्डर, बॉलीवुड की जगह पहुंच गया जेल

Published on

उत्तर-पूर्वी दिल्ली ,

दिल्ली के लाल किले के पास से पुलिस को 45 साल के शख्स की खून से लथपथ लाश मिलने की सूचना मिली. मौके पर पहुंचकर पता चला कि इस हत्या को अंजाम देने वाला कोई नाबालिग है. पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई और आसपास के सीसीटीवी खंगालने लगी. मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे. उसके मुंह और सिर से खून निकल रहा था. पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा. यह घटना 15 अप्रैल की बताई जा रही है. क्राइम टीम और एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया.

जांच के दौरान पुलिस को एक चश्मदीद गवाह साजिद खान मिला, जो कि मृतक का दोस्त था. साजिद ने मृतक की पहचान शंभू के रूप में की. मगर, साजिद को भी मृतक शंभू के परिजनों का कुछ पता नहीं था. पुलिस ने मृतक के शव को 72 घंटे तक सब्जी मंडी के मुर्दाघर में शिनाख्त के लिए रख दिया.पुलिस ने कोतवाली एवं आसपास कश्मीरी गेट इलाके में कुछ युवकों की तलाशी ली. चश्मदीद की निशानदेही और पहचान के बाद पुलिस 16 साल के नाबालिग आरोपी तक पहुंच गई.

आरोपी नाबालिग ने 2 साल पहले घर छोड़ दिया था
पुलिस ने आरोपी नाबालिग को हिरासत में लिया और पूछताछ की. उसने बताया कि वह बिहार के शेखपुरा का रहने वाला है. साथ ही उसने कहा कि दो साल पहले अपना घर छोड़ दिया था और मुंबई में फिल्मों में काम करना चाहता था. पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर उसकी मुलाकात शंभू से हुई और दोनों साथ रहने लगे. नाबालिग ने बताया कि मृतक शंभू पिछले एक-दो महीने से लगातार उसे अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर कर रहा था.

मृतक नाबालिग आरोपी के साथ कुकर्म की कोशिश कर रहा था
14 अप्रैल को मृतक ने फिर से उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने की कोशिश की और दोनों में झगड़ा हो गया. इस दौरान नाबालिग ने पत्थर से हमला कर शंभू की हत्या कर दी. पुलिस ने नाबालिग को जेजे बोर्ड के समक्ष पेश कर ऑब्जर्वेशन होम में रखा है.नाबालिग आरोपी कश्मीरी गेट के बाजार में मजदूरी का काम करता है. उसने दो साल पहले अपना घर छोड़ दिया था और फिल्म उद्योग में काम करने के लिए मुंबई जाना चाहता था. नाबालिग ने अपने गांव के एक स्कूल में दूसरी कक्षा तक पढ़ाई की थी.

 

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...