5 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयडरा रहा कोरोना, देशभर में 10542 नए मामले, पिछले 24 घंटों में...

डरा रहा कोरोना, देशभर में 10542 नए मामले, पिछले 24 घंटों में 38 प्रतिशत बढ़े केस

Published on

नई दिल्ली,

कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं. देशभर में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 10542 नए मामले सामने आए हैं. इससे पहले मंगलवार को 7633 केस मिले थे. यानी पिछले 24 घंटे में कोरोना के 38 प्रतिशत केस बढ़े. महामारी से देशभर में पिछले 24 घंटे में 38 लोगों की जान गई. इससे एक दिन पहले कोरोना से 11 लोगों की मौत हुई थी.

केरल, दिल्ली, महाराष्ट्र देश के सबसे संक्रमित राज्य हैं. जहां केरल में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2041 मामले सामने आए, तो दिल्ली में 1537 और महाराष्ट्र में 949 नए केस मिले हैं. वहीं, कर्नाटक में 379, तमिलनाडु में 527, यूपी में 818 कोरोना के केस सामने आए हैं.

पिछले 24 घंटे में कहां कितने केस?
राज्य केस
महाराष्ट्र 949
केरल 2041
कर्नाटक 379
तमिलनाडु 527
उत्तर प्रदेश 818
दिल्ली 1537
छत्तीसगढ़ 531
हरियाणा 965

इन 7 राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस?
राज्य केस
महाराष्ट्र 6,118
केरल 19,681
कर्नाटक 2,056
तमिलनाडु 3,455
उत्तर प्रदेश 4,008
दिल्ली 5,714
छत्तीसगढ़ 2,484
हरियाणा 4,558

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा ओमिक्रॉन के केस
महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों में तेजी देखने को मिल रही है. राज्य में कोविड के 949 नए मामले सामने आए, जबकि 6 की मौत हुई. मौजूदा समय में COVID का प्रमुख रूप Omicron XBB.1.16 से ज्यादातर मरीज पीड़ित हैं. कुल 681 मामले इस वैरिएंट से संक्रमित पाए गए. इस वैरिएंट से 4 मौतें दर्ज की गईं. आज यानी 18 अप्रैल तक राज्य में 6118 एक्टिव केस हैं.

दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 32 प्रतिशत से अधिक
देश में कोविड टेस्टिंग पॉजिटिविटी रेट 4.39% प्रतिशत है, लेकिन दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 32 प्रतिशत से अधिक है. ये बढ़ोतरी 2020, 2021 और 2022 में कोविड की 3 लहरों में भी नहीं देखी गई है.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...