5 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयचार्जिंग में था फोन और आ गई कॉल... 16 साल के लड़के...

चार्जिंग में था फोन और आ गई कॉल… 16 साल के लड़के की ये गलती आप तो नहीं कर रहे!

Published on

नई दिल्ली

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में मोबाइल का इस्तेमाल हमारे जीवन के लगभग हर क्षेत्र में होने लगा है। सुबह की न्यूज पढ़नी हो, रिचार्ज करना हो, रिमोट के तौर पर इस्तेमाल हो, अचानक लाइट जाने पर टॉर्च जलाना हो, बच्चे अपने सवाल का जवाब गूगल पर ढूंढ रहे हों या फिर यूट्यूब के व्लॉग देखे जा रहे हों। ऐसे बहुतेरे काम हैं जो मोबाइल महाशय अकेले कर रहे हैं। उपयोगिता बढ़ी है तो जाहिर सी बात है कि भोजन भी बढ़ेगा। मोबाइल का भोजन तो चार्जिंग ही है। लेकिन अक्सर ऐसा देखा जाता है कि 20-25 मिनट की चार्जिंग के समय भी मोबाइल का इस्तेमाल जरूरी हो जाता है। किसी का कॉल आ जाए या कुछ जरूरी काम निकल आए तो लोग मोबाइल चार्जिंग के लिए अलग से वक्त नहीं दे पाते या देना नहीं चाहते। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो संभल जाइए। यह जानलेवा हो सकता है। यूपी के बदायूं की घटना हैरान कर रही है।

हाथ में था स्मार्टवॉच तभी…
पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं लेकिन बदायूं में 16 साल के लड़के के साथ जो हुआ उससे हर कोई हैरान है। एक बड़े ब्रांड का मोबाइल चार्जिंग में लगा था और लड़का उससे शायद बात कर रहा था। सोमवार रात अचानक इलेक्ट्रिक शॉक से उसकी मौत हो गई। बदायूं जिले के बिसौली के रहने वाले सत्यम शर्मा स्मार्टवॉच पहने हुए थे और उनका फोन चार्ज हो रहा था उसी समय फोन आ गया और बात करते समय धमाका हो गया।

इलेक्ट्रिक शॉक से गई जान
सत्यम के घरवालों ने दावा किया है कि जैसे ही कॉल रिसीव की गई, बच्चे को इलेक्ट्रिक शॉक लगा और वह फर्श पर गिर पड़ा। माता-पिता अस्पताल लेकर भागे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बिसौली के SHO संजीव शुक्ला ने बताया, ‘शुरुआती जांच में पता चला है कि बिजली के झटके से मौत हुई है। अगर परिवार शिकायत करता है तो हम आवश्यक कार्रवाई करेंगे।’ सत्यम ने इसी साल 10वीं की परीक्षा पास की थी और घरवालों ने उसे फोन खरीदने के लिए पैसे दिए थे। सत्यम को बड़े ब्रांड के महंगे फोन का शौक था तो उसने 20,000 में एक पुराना फोन और स्मार्टवॉच खरीदा। सोमवार को उसके फोन की बैटरी खत्म हो गई और उसने चार्जिंग के लिए लगाया था।

मोबाइल बम न बन जाए, क्या करें
एक्सपर्ट कुछ सावधानियां बरतने की सलाह देते हैं। जैसे, धूप में मोबाइल चार्ज न करें या कोशिश करें कि फोन ओवरहीट न हो।

1. बैटरी कंपनी की असली ही लें। रातभर फोन चार्जिंग में लगाकर सोने की आदत बदल दीजिए।
2. आमतौर पर 1-2 घंटे में फोन पूरा चार्ज हो जाता है। तकिए के नीचे फोन रखने या शरीर के करीब फोन न रखें। प्रेशर बढ़ने से भी बैटरी ब्लास्ट हो सकती है।
3. फिर भी अगर मोबाइल किसी वजह से गर्म हो गया तो उसका इस्तेमाल बंद कर दें। नॉर्मल टेंप्रेचर में आने के बाद ही इस्तेमाल करें।
4. चार्जिंग करते समय पहले से फोन गरम रहता है, उसी समय फोन पर बात करने के लिए कान के पास ले जाना खतरनाक है। बहुत जरूरी है बात करना तो वायरलेस ईयरबड्स का इस्तेमाल करें।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...