18 C
London
Wednesday, June 10, 2026
Homeराज्यभीषण गर्मी में टूटी कुर्सी के सहारे नंगे पांव चलकर बैंक पहुंची...

भीषण गर्मी में टूटी कुर्सी के सहारे नंगे पांव चलकर बैंक पहुंची 70 साल की महिला, झकझोरने वाली है यह तस्वीर

Published on

नबरंगपुर

जिस डिजिटल इंडिया के दौर में पलक झपकते ही पैसों का लेनदेन हो रहा है, उस दौर में एक बुजुर्ग महिला को कुर्सी के सहारे नंगे पांव चिलचिलाती धूप में पेंशन लेने के लिए कई किमी पैदल चलना पड़े तो इसे क्या कहेंगे? ओडिशा से नबरंगपुर से एक झकझोर कर रख देने वाला वीडियो सामने आया है। एक 70 साल की बुजुर्ग महिला को अपनी पेंशन इकट्ठा करने के लिए टूटी कुर्सी के सहारे नंगे पांव चिलचिलाती गर्मी में कई किमी पैदल चलना पड़ा।

वीडियो में दिख रही महिला का नाम सूर्या हरिजन है जो ओडिशा के नबरंगपुर की रहने वाली हैं। वीडियो वायरल होने के बाद बैंक अधिकारियों ने कहा कि वह जल्द ही समाधान निकालेंगे ताकि अगली बार सूर्या को इस तरह तकलीफ न उठानी पड़े।

कमजोर शरीर के चलते कुर्सी का लिया सहारा
ओडिशा में तापमान 30 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है। राज्य के कई हिस्सों में इस वक्त भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में जीर्ण-क्षीर्ण शरीर वाली बुजुर्ग महिला को अपने हक के लिए इस तरह संघर्ष करते देखना वाकई दर्दनाक है। उम्र के साथ सूर्या का शरीर कमजोर पड़ चुका है इसलिए वह कुर्सी के सहारे चल रही हैं।

सूर्या हरिजन नबरंगपुर के झरीगान प्रखंड के अंतर्गत बनुआगुड़ा गांव की रहने वाली हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूर्या का बेटा प्रवासी मजदूर के रूप में काम करने के लिए दूसरे राज्य चला गया है। वह अपने छोटे बेटे के साथ परिवार के साथ रह रही हैं, जो दूसरों के मवेशी चराकर अपनी आजीविका चलाता है। परिवार के पास जोतने के लिए जमीन नहीं है। वह झोपड़ी में रहते हैं।

तकनीकी खामी के चलते खाते में नहीं आ रहा पैसा
भारत सरकार के नियम के तहत पहले नकद पेंशन दी जाती थी लेकिन अब व्यवस्था बदल गई है और लाभार्थियों के ऑनलाइन खाते में पैसा ट्रांसफर किया जा रहा है। बैंक प्राधिकारिण के अनुसार, हालांकि कभी-कभी ऐसी स्थिति आ जाती है कि बाएं अंगूठे का निशान नमूने से मेल नहीं खाता है जिसके चलते पेंशन राशि के भुगतान में समस्या बन जाती है।

ऐसी ही तकनीकी खामी के चलते सूर्या को पिछले चार महीने से पेंशन नहीं मिली है। वीडियो की जानकारी मिलने पर बैंक मैनेजर ने कहा कि अब सूर्या को इस तरह बैंक आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए बैंक जल्द ही कोई न कोई रास्ता निकालेगा।

Latest articles

राजधानी भोपाल के भेल क्षेत्र में पहुंचे भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार…

भोपाल। थाना पिपलानी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले राजीव नगर में भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय...

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई सीएम हेल्पलाइन 1076, अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा...

राजस्थान में भी पहुंचेगा आरआरटीएस, बहरोड़ तक कॉरिडोर निर्माण को मिली गति : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-एसएनबी-बहरोड़ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर...

More like this

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई सीएम हेल्पलाइन 1076, अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा...

राजस्थान में भी पहुंचेगा आरआरटीएस, बहरोड़ तक कॉरिडोर निर्माण को मिली गति : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-एसएनबी-बहरोड़ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर...

स्टार्टअप्स को सम्मानित करते हुए बोले सीएम भगवंत मान, ‘आम आदमी पार्टी भी एक राजनीतिक स्टार्टअप’

चंडीगढ़। पंजाब सरकार द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में नए स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं...