8.2 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयपुलवामा के बाद 5 साल में हुए 1067 आतंकी हमले, 182 जवान...

पुलवामा के बाद 5 साल में हुए 1067 आतंकी हमले, 182 जवान शहीद, मारे गए 729 आतंकी

Published on

नई दिल्ली,

14 फरवरी 2019 में हुए पुलवामा हमले के बाद जम्मू और कश्मीर में पहली बार इतनी बड़ी आतंकी घटना हुई है. आज यानी 20 अप्रैल 2023 की दोपहर राजौरी सेक्टर के भीमबेर गली और पुंछ के बीच राजमार्ग पर गुजर रहे आर्मी के ट्रक पर आतंकियों ने गोलीबारी की. हैंड्रगेनेड फेंके. हमले में पांच जवान शहीद हो गए.

पिछले साल जुलाई में मॉनसून सत्र के दौरान लोकसभा में एक सवाल के जवाब में गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा था कि 2019 के बाद आतंकी हमलों और गतिविधियों में कमी आई है. जम्मू और कश्मीर में 2018 में 417 आतंकी हमले हुए थे, जो 2021 तक घटकर 229 हो गए थे.

लोकसभा में दिए जवाब में मंत्री ने कहा कि था कि साल 2019 में 154 आतंकी मारे गए. 80 जवान शहीद हुए. साल 2020 में जम्मू और कश्मीर में 244 आतंकी हमले हुए. 221 आतंकी मारे गए. 62 जवान शहीद हो गए थे. 106 जवान जख्मी हुए थे. इन हमलों में सिर्फ जवान ही शहीद नहीं हुए. बल्कि 37 आम नागरिक मारे गए और 112 लोग घायल हुए थे.

साल 2021 में आतंकी घटनाएं और कम हुईं. दो साल पहले 229 आतंकी घटनाएं जम्मू और कश्मीर में हुईं. इसमें 182 आतंकी मारे गए. 42 जवान शहीद हुए थे. 117 जख्मी हुए. इसके अलावा 41 आम नागरिक मारे गए, जबकि 75 लोग घायल हैं. साल 2022 में 242 आतंकी घटनाएं हुई. 172 आतंकी मारे गए. इनमें 31 जवान शहीद हुए. इसके अलावा 30 आम नागरिक मारे गए.

सरकार लगातार कश्मीर घाटी में आतंकी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठा रही है. इंटेलिजेंस ग्रिड को बढ़ाया और मजबूत किया गया है. आतंकियों के खिलाफ प्रोएक्टिव ऑपरेशंस करती हैं. रात में पेट्रोलिंग को बढ़ा दिया गया है.

इतना ही नहीं, साल 2019 में 163 आतंकी मारे गए थे. 2020 में 232, साल 2021 में 193 और साल 2022 में 193 आतंकी ढेर किए गए. इन आतंकियों को घुसपैठ के प्रयास के दौरान मारा गया या फिर काउंटर अटैक के दौरान. इन घटनाओं के दौरान 2019 में 78 भारतीय जवान, 2020 में 56, साल 2021 में 45 और 2022 में 30 जवान शहीद हुए.

 

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...