8.2 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली: साकेत कोर्ट में सरेआम फायरिंग, महिला को मारी चार गोलियां

दिल्ली: साकेत कोर्ट में सरेआम फायरिंग, महिला को मारी चार गोलियां

Published on

नई दिल्ली

आह, जान निकल गई… चिल्लाते हुए आज सुबह वह महिला कोर्ट में भागी जा रही थी। कुछ लोगों ने कपड़े से उसके पेट को बांध रखा था। किसी ने लाल कपड़े वाली इस महिला के पेट में चार गोलियां मारीं। ताज्जुब की बात है कि हमलावर दिल्ली के साकेत कोर्ट में हथियार लेकर पहुंच गया और पकड़ा नहीं गया। जबकि कोर्ट में मेटल डिटेक्टर लगे होने के दावे किए जाते हैं। जिसने भी यह खबर पढ़ी हैरान रह गया। क्या कोर्ट परिसर भी सुरक्षित नहीं है? फौरन पुलिस की गाड़ी से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर है। पहले बॉलीवुड की पुरानी फिल्मों में ऐसा सीन दिखाया जाता था कि गवाह अदालत जाने के लिए घर से निकलता है और कोर्ट की सीढ़ियां नहीं चढ़ पाता। रास्ते में ही उसे गोली मार दी जाती है। आज दिल्ली के साकेत कोर्ट परिसर में वैसा ही कांड हो गया।

ठांय-ठांय चार गोलियां चलीं
सुबह कोर्ट में वकीलों की आवाजाही तेज हो रही थी तभी गोली चलने से हड़कंप मच गया। यह महिला कोर्ट में गवाही देने पहुंची थी लेकिन कोर्ट परिसर में घुसने के बाद उसके पेट में गोली मार दी गई। पता चला है कि महिला पर चार राउंड फायरिंग की गई है। टीवी रिपोर्ट में बताया गया है कि फायरिंग करने वाला हमलावर वकील की ड्रेस में था। लाल रंग के कपड़े पहनी पीड़ित महिला की तस्वीर भी सामने आई है। दो लोग उसके पेट को कपड़े से दबाए लिए जा रहे थे।

टीवी रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि हमलावर को हिरासत में ले लिया गया है। हत्या या हत्या के प्रयास के मामले में शायद महिला गवाही देने पहुंची थी। न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थाने में दर्ज एक मामले में बतौर गवाह महिला साकेट कोर्ट में अपनी गवाही देने आई थी। फिलहाल एम्स में महिला का इलाज चल रहा है। आरोपी को हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है।

तो क्या पति ने ही मारी गोली?
टाइम्स नाउ नवभारत की रिपोर्ट के मुताबिक महिला के पति ने ही गोली चलाई है। ऐसे में पारिवारिक विवाद का शक जताया जा रहा है। आज सुबह कोर्ट में कार्रवाई शुरू होने वाली थी जब वकील के कपड़े पहने एक शख्स ने वकीलों के चैंबर के पास अपनी ही पत्नी पर फायरिंग कर दी। कोर्ट परिसर में जहां न्याय के लिए लोग जाते हैं, वहां हथियार लेकर किसी शख्स के पहुंचने से कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं। इससे पहले भी कोर्ट परिसर में गोलीकांड की घटना हो चुकी है। तब कोर्ट की सुरक्षा मजबूत किए जाने की मांग उठी थी।

मतलब दो लेयर में कोर्ट की सुरक्षा फेल!
बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। मामला पैसों को लेकर था। आरोपी बिहार का रहने वाला है। उस पर पहले से कई मामले दर्ज हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि साकेत कोर्ट में दो लेयर की सुरक्षा होती है और कोई हथियार लेकर कैसे पहुंच गया। गोली चलाने वाले वकील का नाम कामेश्वर प्रताप सिंह बताया जा रहा है। कोर्ट सूत्रों के मुताबिक आरोपी वकील का लाइसेंस साकेत कोर्ट बार एसोसिएशन ने सस्पेंड कर रखा था क्योंकि उसका व्यवहार ठीक नहीं था। जैसे ही यह खबर मिली, ट्विटर पर प्रतिक्रियाएं भी आने लगीं।

केजरीवाल बोले, सुरक्षा रामभरोसे
दिल्ली में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। दूसरों के कामों में अड़चन करने और हर बात पर गंदी राजनीति करने की बजाय सबको अपने-अपने काम पर ध्यान देना चाहिए। और अगर नहीं संभलता तो इस्तीफा दे देना चाहिए ताकि कोई और कर ले। लोगों की सुरक्षा रामभरोसे नहीं छोड़ी जा सकती।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...