8.2 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयवकील ने कहा- कोर्ट में महिला टॉयलेट सील कर दिया, सुन भौंचक...

वकील ने कहा- कोर्ट में महिला टॉयलेट सील कर दिया, सुन भौंचक रह गए CJI चंद्रचूड़, बोले- मैं जिला जज से बात करता हूं..

Published on

नई दिल्ली

सुप्रीम कोर्ट में 21 अप्रैल को एक वकील ने अर्जी लगाते हुए बताया की ऊटी (तमिलनाडु) की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में महिला टॉयलेट सील कर दिया गया है, इससे महिलाओं को खासी परेशानी हो रही है। यह जानकर चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ हैरान रह गए। उन्होंने फौरन हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को फोन लगाने को कह दिया। एडवोकेट ने अपनी याचिका में बताया कि ऊटी के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट का महिला टॉयलेट सील कर दिया गया है। हाईकोर्ट के एक आदेश के बाद से टॉयलेट बंद चल रहा है। जिसके चलते महिलाओं को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सीजेआई चंद्रचूड़ ने कहा- रजिस्ट्रार को फोन मिलाइये…
वकील की बात सुनकर सीजेआई चंद्रचूड़ भी दंग नजर आए। उन्होंने कहा कि मुझे डिस्ट्रिक्ट जज बात करने दीजिए…हम इस मामले को 28 अप्रैल को या 24 अप्रैल को ही सुनेंगे। इसके बाद सीजेआई अपने कोर्ट स्टाफ की तरफ मुखातिब हुए और कहा कि रजिस्ट्रार जनरल को फोन मिलाइए…वह आपको कारण बताएंगे कि महिला टॉयलेट क्यों बंद किया गया है।

26% अदालतों में नहीं है अलग महिला टॉयलेट
सुप्रीम कोर्ट लगातार न्यायालय परिसर में महिलाओं के लिए अलग टॉयलेट का इंतजाम करने को कहता रहा है, लेकिन आलम यह है कि देशभर के एक चौथाई से ज्यादा कोर्ट कॉम्प्लेक्स में महिलाओं के लिए अलग टॉयलेट है ही नहीं। केंद्र सरकार ने दिसंबर 2022 में राज्यसभा में बताया था कि देशभर की 26% अदालतों में महिलाओं के लिए अलग टॉयलेट है ही नहीं। केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू ने राज्यसभा को यह जानकारी दी थी।

दरअसल, राज्यसभा एमपी एस. निरंजन रेड्डी ने सरकार से पूछा था कि क्या उन्हें जानकारी है कि जिला स्तर की ज्यादातर कोर्ट में महिलाओं के लिए अलग टॉयलेट हैं ही नहीं और इसकी वजह से कितनी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है?

रिजिजू ने इस सवाल के जवाब में बताया था कि नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रैंकिंग फ्रेमवर्क ने ऐसा कोई डाटा तैयार नहीं किया है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री ने कोर्ट में सुविधाओं को लेकर एक डाटा तैयार किया है। जिसके मुताबिक 74% कोर्ट कांप्लेक्स में लेडीज टॉयलेट हैं, जबकि 26% में ऐसा नहीं है। सरकार ने दलील दी कि न्यायपालिका से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर की प्राथमिक जिम्मेदारी राज्य सरकारों की है।

9000 करोड़ का भारी-भरकम बजट
इसी दौरान रिजिजू ने यह भी बताया था कि न्यायालयों में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट करने के लिए केंद्र सरकार 1993-94 से एक योजना संचालित कर रही है और इसके जरिए राज्य सरकारों की मदद की जा रही है। इस योजना की अवधि 2021-22 से बढ़ाकर 2025-26 तक कर दिया गया है और कुल 9000 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान है। जिसमें 5307 करोड़ रुपए केंद्र सरकार दे रही है।

क्या है देशभर के ड्रिस्ट्रिक्ट कोर्ट की हालत?
कुछ वक्त पहले ही ज्यूडिशल रिफॉर्म पर काम करने वाले थिंकटैंक ‘विधि’ ने डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में टॉयलेट को लेकर एक सर्वे किया था, जिसमें चौंकाने वाली बातें सामने आई थीं। विधि की रिपोर्ट के मुताबिक देश भर के 665 ड्रिस्ट्रिक्ट कोर्ट में से 100 से ज्यादा ऐसे थे, जिनमें महिला टॉयलेट था ही नहीं और जिनमें था उनमें से भी महज 40% ही संचालित थे।

 

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...