8.2 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली के साकेत कोर्ट गोलीकांड में आया नया ट्विस्ट, महिला और वकील...

दिल्ली के साकेत कोर्ट गोलीकांड में आया नया ट्विस्ट, महिला और वकील की रंजिश की पूरी कहानी जानिए

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के साकेत कोर्ट में शुक्रवार को 4 राउंड फायरिंग से हड़कंप मच गया। सबकुछ सामान्य चल रहा था तभी फायरिंग की आवाज आई। उसके साथ ही एक महिला के जोर-जोर से चींखने और रोने की आवाज गूंजने लगी। इस बीच चार राउंड फायरिंग हुई। पता चला कि एक वकील ने अदालत परिसर में महिला को गोली मार दी। आनन-फानन में पीड़ित को अस्पताल पहुंचाया गया। अब दिल्ली पुलिस ने पूरी तस्वीर साफ की है। महिला के अलावा एक अन्य शख्स को भी गोली लगी है और अच्छी बात ये है कि दोनों की हालत खतरे से बाहर है। खास बात ये है कि जिस महिला को गोली लगी है, उसके और आरोपी के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। महिला ने पैसे डबल करने के नाम पर उसके साथ कथित तौर पर चीटिंग की थी। पिछले साल दिसंबर में वह गिरफ्तार भी हुई थी।

पिछले साल चीटिंग के केस में अरेस्ट हुई थी महिला
दिल्ली पुलिस की डीसीपी (साउथ) चंदन चौधरी ने बताया कि महिला के अलावा जिस एक और शख्स को गोली लगी है, दोनों खतरे से बाहर हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। डीसीपी ने बताया कि जिस महिला को गोली लगी है उसका नाम एम. राधा है। वह पिछले साल दिसंबर में चीटिंग के एक केस में गिरफ्तार हुई थी। जिस वकील ने शुक्रवार को उसे गोली मारी, वह दिसंबर वाले केस में पीड़ित था। उसी की दर्ज कराई एफआईआर पर महिला की गिरफ्तारी हुई थी।

जिस वकील ने गोली मारी, उसी की शिकायत पर तब हुई थी अरेस्ट
डीसीपी ने बताया कि महिला को हाई कोर्ट ने शर्तों के साथ अंतरिम जमानत दी थी। जमानत की शर्तों में एक शर्त ये थी कि महिला और पीड़ित मध्यस्थता से विवाद सुलझाएंगे और जितनी रकम की चीटिंग हुई, उस पूरी रकम को महिला लौटाएगी। शुक्रवार को महिला मध्यस्थता के सिलसिले में ही अदालत आई थी।

डीसीपी ने बताया कि जिस शख्स ने महिला को गोली मारी वह इसी अदालत में वकील है। वह वकील के यूनिफॉर्म में था और उसने 4 राउंड फायरिंग की। महिला को 3 गोलियां लगीं जबकि एक गोली एक वकील के मुंशी को लगी। दोनों की हालत अब खतरे से बाहर है और दोनों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। डीसीपी ने बताया कि दिसंबर में दर्ज हुई एफआईआर के मुताबिक, एम. राधा ने वकील से ये कहकर पैसे लिए थे वह उसे दोगुनी रकम लौटाएगी। लेकिन वह पैसे नहीं लौटाई। डीसीपी ने बताया कि आरोपी की पहचान की जा चुकी है। लेकिन उन्होंने उसके नाम का खुलासा नहीं किया। आरोपी वकील महिला पर गोलियां दागकर फरार हो गया। पुलिस उसे गिरफ्तार करने की कोशिश में है।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...