8.2 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में लड़की के भाई और उसके वर्तमान बॉयफ्रेंड ने चाकूओ से...

दिल्ली में लड़की के भाई और उसके वर्तमान बॉयफ्रेंड ने चाकूओ से गोदकर पूर्व बॉयफ्रेंड की हत्या कर दी

Published on

नई दिल्ली,

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक किशोर की चाकू गोदकर हत्या की वारदात हुई है. इस मामले में आरोप किशोर की पूर्व प्रेमिका के भाई और उसके प्रेमी पर लगा है. घटना उत्तर पूर्व दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके की है. पुलिस ने किशोर की हत्या के मामले में आरोपी पूर्व प्रेमिका के भाई और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस के मुताबिक लड़की के भाई 20 साल के साहिल और उसके प्रेमी 18 साल के यामीन को 16 साल के लड़के की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक लड़का हाल ही में निगरानी गृह से रिहा होकर बाहर आया था. पुलिस के मुताबिक लड़की का पहले उस किशोर के साथ प्रेम संबंध था. बाद में किशोर चोरी के मामले में पकड़ा गया और उसे निगरानी गृह भेज दिया गया.

पुलिस के मुताबिक किशोर के चोरी के मामले में निगरानी गृह चले जाने के बाद लड़की का प्रेम प्रसंग यामीन के साथ हो गया. किशोर जब निगरानी गृह से रिहा होकर आया, लड़की के बदले व्यवहार से नाराज हो गया. उसने लड़की और उसके प्रेमी यामीन को धमकी भी दी थी. पुलिस के अनुसार इसे लेकर लड़की के प्रेमी यामीन और उसके भाई साहिल ने किशोर की चाकू गोदकर हत्या कर दी. किशोर का शव सहारनपुर एक्सप्रेसवे के करीब खादर क्षेत्र के पुस्ता रोड के करीब मिला था.

किशोर के मृत शरीर पर सीने, गर्दन और सिर समेत कई जगह चाकू से वार के निशान थे. उसका मोबाइल फोन भी गायब मिला था. पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि वह पूछताछ के दौरान पता चला कि किशोर 18 अप्रैल की रात भोजन के बाद कुछ दोस्तों से मिलने के लिए घर से निकला था. जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि किशोर चोरी के मामले में सुधार गृह जाने से पहले जिस बिल्डिंग में किराए पर रहता था, उसी में रहने वाली लड़की के साथ उसका प्रेम प्रसंग था.

उत्तर पूर्व दिल्ली के डीसीपी जॉय तिर्की ने आगे बताया कि जांच में ये भी पता चला कि लड़की का भाई साहिल इस रिश्ते के खिलाफ था. जब किशोर सुधार गृह में चार महीने बंद रहा, लड़की एक दूसरे लड़के यामीन के संपर्क में आ गई थी. कॉल रिकॉर्ड खंगालने के बाद पता चला कि यामीन ने घटना वाली रात किशोर को फोन कॉल किया था.पुलिस ने इसके बाद यामीन और साहिल को जामा मस्जिद के पास से गिरफ्तार कर लिया. सख्ती से पूछताछ की गई तो दोनों ने किशोर की हत्या का आरोप स्वीकार कर लिया.

 

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...