6.9 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeखेलमेरे करियर का आखिरी पड़ाव.. सिर्फ यादों में रह जाएंगे धोनी, जल्द...

मेरे करियर का आखिरी पड़ाव.. सिर्फ यादों में रह जाएंगे धोनी, जल्द आने वाला है संन्यास

Published on

नई दिल्ली

चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने संन्यास का इशारा कर दिया है। इंटरनेशनल क्रिकेट को पहले ही अलविदा कह चुके माही साल में दो महीने सिर्फ आईपीएल ही खेलते हैं। मगर जल्द ही वह इस टूर्नामेंट में भी खेलना बंद कर देंगे। 16वें सीजन में गुरुवार रात सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत के बाद उन्होंने कहा कि यह मेरे करियर का आखिरी पड़ाव है।

चेन्नई के मशहूर चेपॉक स्टेडियम में मैच खत्म होने के बाद हर्षा भोगले से धोनी ने अपने भविष्य के बारे में बातचीत की। 41 साल के हो चुके धोनी ने कहा, ‘सब कुछ बोला और किया जा चुका है। यह मेरे करियर का आखिरी स्टेज है, चाहे मैं कितना भी लंबा खेलूं।’ इस लोकप्रिय क्रिकेटर ने प्रशंसकों के भारी समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा आईपीएल पिछले दो सीजन से काफी अलग है।

एमएसडी ने कहा, ‘दो साल बाद फैंस मैच देखने इस ग्राउंड पर आ रहे हैं। हमें भी यहां आकर अच्छा लगता है। क्राउड ने हमें बहुत प्यार और खूब स्नेह दिया है।’ मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के डेवोन कॉनवे का दबदबा देखने मिला, जिन्होंने 57 गेंदों में नाबाद 77 रन की पारी खेली, जो इस सीजन में उनका तीसरा अर्धशतक था। रुतुराज गायकवाड़ (35) के साथ शुरुआती विकेट के लिए 87 रन की साझेदारी के बूते उन्होंने चेन्नई ने आठ गेंद पहले ही 134 रन का लक्ष्य साध लिया।

मैच में विकेट के पीछे महेंद्र सिंह धोनी ने गजब की फुर्ती दिखाई। एक शानदार स्टंपिंग की। जबरदस्त केच लपका। जीत के बाद सनराइजर्स हैदरबाद के खिलाड़ी मैदान पर ही धोनी को घेरकर खड़े हो गए और उनसे बातचीत करने लगे। इस दौरान माही ने भी अपना पूरा अनुभव उन युवा क्रिकेटर्स के साथ साझा किया। धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई को चार बार चैंपियन बनाया है।

Latest articles

मंत्री कृष्णा गौर ने पेश की सादगी की मिसाल, कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के बीच बैठी नजर आईं

भोपाल। सादगी और विनम्रता का एक प्रेरणादायक उदाहरण हाल ही में सामने आया, जब...

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...