16 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयसत्यपाल मलिक अपनी मर्जी से आए थाने, तो सोशल मीडिया पर फैल...

सत्यपाल मलिक अपनी मर्जी से आए थाने, तो सोशल मीडिया पर फैल गई गिरफ्तारी की अफवाह

Published on

नई दिल्ली

जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक पिछले कई दिनों से चर्चा में हैं। आज दोपहर उस समय वह सोशल मीडिया पर अचानक ट्रेंड करने लगे जब किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने वीडियो ट्वीट कर कहा कि साथियों मुझे और सत्यपाल मलिक को दिल्ली के आरके पुरम में गिरफ्तार कर लिया गया है। चढूनी ने कहा कि आज खापों के प्रधान और जन प्रतिनिधियों का एक कार्यक्रम था लेकिन पुलिस ने प्रोग्राम जबर्दस्ती बंद करा दिया। प्रदर्शन करने की बात पर उन्होंने अपने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि फिलहाल आप लोगों को कुछ नहीं करना है। ट्विटर पर बड़ी तेजी से ये बातें फैलने लगीं।

कुछ देर में पूर्व गर्वनर का एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें वह थाने से बाहर आते दिख रहे हैं। उन्होंने मीडिया को बताया कि मैंने खुद से गिरफ्तारी दी है। दिल्ली पुलिस ने फौरन स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर गलत सूचना फैलाई जा रही है कि पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि वह खुद अपने सपोर्टरों के साथ आरके पुरम थाने आए थे। उन्हें बताया गया कि वह अपनी मर्जी से जाने के लिए स्वतंत्र हैं।

थाने में मलिक ने मीडिया को पूरी बात बताई। उन्होंने कहा, ‘आज खापों के लोग मिलने आए थे। जिन मुद्दों को मैंने उठाया है, उस पर ये लोग एकजुटता दिखाने के लिए आए थे। मेरे घर पर इतनी जगह नहीं थी तो बाहर आरके पुरम सेक्टर 12 के पार्क में शामियाना लगाकर खाना-वाना बनवा दिया था। कुछ देर में डीसीपी, एसीपी सहित पूरा अमला आ गया। उन्होंने कहा कि जी, हमें आदेश है कि ये डीडीए की प्रॉपर्टी है और इसमें परमिशन नहीं करेंगे। तो मैंने कहा कि नहीं करोगे तो ले चलो और हम आ गए थाने में।’ मलिक ने बताया कि हमारे कई ग्रुप हैं जिसे इन लोगों ने कई थानों में बंद किए हैं।

एक दिन पहले सीबीआई के समन पर पूछे गए सवाल के जवाब में मलिक ने बताया कि वे मेरे घर पूछताछ करने आ रहे हैं। उन्होंने साफ किया कि मुझे बुलाया नहीं गया, वे आ रहे हैं। मलिक ने आगे कहा, ‘लड़ाई तो यह 2024 तक जाएगी… यह सरकार तो कुछ भी कर सकती है। मरवा भी सकती है। अरेस्ट भी कर सकती है लेकिन मैं लड़ाई के लिए तैयार हूं।’ सीबीआई की पूछताछ पर पूर्व गवर्नर ने कहा कि इनका एटिट्यूड इस तरह का है कि किसी तरह इन्हें डराओ, धमकाओ।

दिल्ली पुलिस ने पहले ही साफ कर दिया पर तब तक राजनीति शुरू हो चुकी आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने सरकार को घेरते हुए ट्वीट किया। उन्होंने तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘चार राज्यों के राज्यपाल रह चुके सत्यपाल मलिक जी को गिरफ़्तार कर लिया गया।’ इसी तरह से कई वीडियो और तस्वीरें शेयर की जाने लगीं।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...