16 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयस्पीड पकड़ने लगा कोरोना, 24 घंटे में 12 हजार से ज्यादा नए...

स्पीड पकड़ने लगा कोरोना, 24 घंटे में 12 हजार से ज्यादा नए केस, 42 की मौत

Published on

नई दिल्ली,

देश में कोरोना एक बार फिर तेजी से पांव पसारने लगा है. बीते कुछ दिनों से हर दिन दस हजार से ज्यादा नए केस सामने आ रहे हैं. इसी के साथ मौतें भी बढ़ रही हैं. बीते 24 घंटे की बात करें तो 12 हजार से अधिक नए केस सामने आए हैं. इसी के साथ 42 लोगों की मौत भी हुई है. यह आंकड़ा डराने वाला है.एक्सपर्ट पहले भी भविष्यवाणी कर चुके हैं कि मई में कोरोना मामले की संख्या तेजी से बढ़ने वाली है. इसी के साथ रोजाना बढ़ती नए केसों की संख्या बेहद चिंताजनक है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज शनिवार को कहा कि भारत में 24 घंटे की अवधि में 12,193 ताजा कोविड केस दर्ज किए गए हैं. इसी के साथ कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 67,556 हो गई है. मंत्रालय की ओर से सुबह 8 बजे जारी किए गए अपडेट आंकड़ों के अनुसार, कोविड के कारण मरने वालों की संख्या 42 है,

इसी के साथ कुल मौतों का आंकड़ा 5,31,300 हो गया है. कोरोना से मौतों के दस मामले केरल से हैं. कोविड के कुल मामलों की संख्या 4,48,81,877 हो गई है.स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, एक्टिव मामलों की कुल संख्या कुल केसलोड का केवल 0.15% है, जबकि नेशनल कोविड रिकवरी रेट 98.66 प्रतिशत है.वायरस से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,42,83,021 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है. इसके अलावा, वेबसाइट की रिपोर्ट है कि पूरे देश में लोगों को वैक्सीन की 220.66 करोड़ डोज दी गई हैं.

म्यूटेटेड सब-वैरिएंट के 436 से अधिक केस आ चुके सामने
मेडिकल एक्सपर्ट्स का मानना है कि देश में कोरोना के मामलों में उछाल की वजह ओमिक्रॉन का सब-वैरिएंट XBB.1.16 है. हालांकि, अब इस सब-वैरिएंट में म्यूटेशन हो गया है और एक और नया सब-वैरिएंट XBB.1.16.1 तैयार हो गया है.

कोरोना के वैरिएंट पर नजर रखने वाले कंसोर्शियम INSACOG की ओर से कहा गया है कि देशभर में अब तक XBB.1.16.1 के 436 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं. ये मामले महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली और हरियाणा समेत 18 राज्यों में दिखे हैं.XBB.1.16 वैरिएंट इस साल जनवरी में सामने आया था, जब दो सैंपल में इसकी पुष्टि हुई थी. INSACOG के मुताबिक, 24 राज्यों में XBB.1.16 वैरिएंट के 2,735 मामले सामने आ चुके हैं.

क्या है XBB.1.16.1 वैरिएंट?
एक्सपर्ट्स के अनुसार, हर वायरस म्यूटेट होता रहता है. म्यूटेशन के कारण ही इसके नए-नए वैरिएंट सामने आते हैं. अभी भारत में कोरोना के जो मामले बढ़ रहे हैं, उसके लिए ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट XBB.1.16 को जिम्मेदार माना जा रहा है. XBB.1.16.1 सब-वैरिएंट XBB.1.16 का ही म्यूटेटेड वर्जन है.

कितना खतरनाक है XBB.1.16.1?
अभी तक फिलहाल इस बात के सबूत नहीं मिले हैं कि XBB.1.16.1 ज्यादा गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है या नहीं. पिछले साल ओमिक्रॉन का सब-वैरिएंट XBB सामने आया था. इसी में म्यूटेशन की वजह से XBB.1.16 और XBB.1.16.1 निकलकर आए हैं. भारत में ही अब तक ओमिक्रॉन के 400 से ज्यादा सब-वैरिएंट सामने आ चुके हैं. इनमें से 90 फीसदी XBB हैं.

बीते कुछ हफ्तों से भारत में कोरोना के मामलों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है और इसकी वजह XBB.1.16 है. इस सब-वैरिएंट की वजह से 12 साल से कम उम्र के बच्चों में भी संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं. ये सब-वैरिएंट इम्यून सिस्टम को चकमा देने में सक्षम है. अगर आप पहले कोविड से संक्रमित हुए हैं या वैक्सीनेटेड हैं, तब भी आप इस सब-वैरिएंट से संक्रमित हो सकते हैं.

 

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...