16 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयलिव-इन पार्टनर का मर्डर, फिर पुलिस को गुमराह करने 12KM दूर फेंका...

लिव-इन पार्टनर का मर्डर, फिर पुलिस को गुमराह करने 12KM दूर फेंका शव

Published on

नई दिल्ली ,

उत्तर पूर्वी दिल्ली पुलिस ने करावल नगर में सड़क के किनारे मिली महिला के लाश की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक हत्या की साजिश एक भाई बहन विनीत और पारुल ने मिल कर रची थी. हत्या के बाद लाश को घर से 12 किलोमीटर दूर ठिकाने लगा दिया.

पुलिस के मुताबिक, विनीत और पीड़ित रोहिना नाज़ 6 साल से रिलेशन में थे. रोहिना विनीत पर शादी का दबाव बना रही थी. लेकिन रोहिना अलग समुदाय से थी, इसलिए विनीत के परिवार वाले इस शादी के खिलाफ थे. इस वजह से ही विनीत ने पारुल के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची.

उत्तरी पूर्वी दिल्ली के डीसीपी जॉय ट्रिकी ने बताया, 12 अप्रैल बुधवार रात 10:30 बजे के करीब करावल नगर थाने में एक फोन आया कि एक घर के बाहर एक महिला का शव पड़ा हुआ है. पुलिस की टीम जब मौके पर पहुंची तो उसने देखा कि शव पर कोई भी ऊपरी चोट के निशान नहीं थे.

पुलिस ने शव को पास के जीटीबी हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया और मृतका की पहचान की कोशिश शुरू कर दी. पोस्टमार्टम में साफ हुआ की हत्या गला दबाकर की गई है जिसके बाद करावल नगर थाना पुलिस ने इस मामले में हत्या की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

55 पुलिसकर्मियों की टीम लगाई
इसके लिए दिल्ली पुलिस ने 2 एसीपी और 3 एसएचओ की पांच अलग-अलग टीमें बनाईं, जिनमें कुल 55 पुलिसकर्मी शामिल थे. पुलिस ने सबसे पहले स्पॉट के आसपास के सीसीटीवी खंगाले. सीसीटीवी में पुलिस को दिखा कि एक बाइक पर 2 लोग बीच में महिला की बॉडी लेकर जा रहे थे. फिर मौके पर फेंककर निकल गए थे. कई सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच के बाद पुलिस को एक सीसीटीवी में एक शख्स कंधे पर एक महिला की लाश के साथ नजर आया, जबकि उसके ठीक पीछे एक महिला चलती हुई नजर आई.

घोड़ा गाड़ी से पकड़ी गई आरोपी महिला
सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे महिला पुरुष की पहचान विनीत और पारुल के रूप में हुई. ये दोनों भाई बहन थे. विनीत के घर जब पुलिस पहुंची तो पता लगा कि वह काफी दिन से नजर नहीं आया. जबकि पारुल के बारे में पता लगा कि उसने एक हफ्ते पहले घर शिफ्ट कर लिया था और 2 बच्चों के साथ घोड़ा गाड़ी पर समान लेकर चली गई. फिर पुलिस ने घोड़ा गाड़ी के बारे में पता लगाया. इसके बाद पुलिस पारुल के पास पहुंच गई और उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक, पारुल से पूछताछ के बाद मृतका की पहचान रोहिना नाज़ के रूप में हुई. पारुल ने हत्या की साजिश में शामिल होने की बात मानी है.

शादी के खिलाफ थे घरवाले
पुलिस के मुताबिक, विनीत और रोहिना नाज पिछले 6 साल से साथ थे. वो लिव-इन रिलेशनशिप में रहते थे, लेकिन शादी नहीं की थी. इस दौरान विनीत और उसके पिता को साल 2019 में कत्ल के एक मामले में उम्र कैद की सजा हो गई. तब रोहिना नाज अपने पार्टनर विनीत की बहन पारुल के साथ रहने लगी. नवंबर 2022 में विनीत जमानत पर बाहर आ गया. तब रोहिना नाज ने विनीत पर शादी का दबाव बनाना शुरू किया. विनीत के घरवाले इस शादी के खिलाफ थे, क्योंकि रोहिना दूसरे समुदाय से थी.

शव को ठिकाने लगाने दोस्त की मदद ली
शादी के दबाव से तंग विनीत ने रोहिना नाज की हत्या की साजिश रची. 12 अप्रैल को रोहिना नाज की हत्या के बाद विनीत ने शव को कंधे पर उठा लिया. सीसीटीवी में नजर आया कि आगे विनीत शव के साथ और पीछे पारुल चल रही है. फिर विनीत ने शव को ठिकाने लगाने में अपने एक दोस्त की मदद ली. जो बाइक पर शव को पकड़ कर बैठा था. शव को ठिकाने लगाने के बाद विनीत और उसका दोस्त दोनों फरार हो गए. फिलहाल पुलिस दोनों की तलाश में है.

 

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...