16 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में हुई बारिश के बाद बदला मौसम, IMD ने की ऐसी...

दिल्ली में हुई बारिश के बाद बदला मौसम, IMD ने की ऐसी भविष्यवाणी जिसे पढ़कर हो जाएंगे खुश

Published on

नई दिल्ली

राजधानी दिल्ली के कुछ इलाकों में शनिवार देर शाम बारिश हुई। बारिश और उसके बाद तेज हवा चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि अगले पांच दिनों तक देश के ज्यादातर हिस्सों में लोगों को भीषण गर्मी की स्थिति से राहत मिलने के संकेत हैं। दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश से अधिकतम तापमान औसत से एक डिग्री कम 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी दिल्ली में बारिश हो सकती है।

मौसम विज्ञानिकों ने रविवार को हल्की बारिश या बूंदाबांदी और धूल भरी आंधी चलने की संभावना के साथ बादल छाये रहने का अनुमान जताया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 37 और 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। अप्रैल के महीने में ही इस बार देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है। गर्मी की वजह से कई राज्यों में या तो स्कूल बंद कर दिए गए या टाइम बदल दिया गया है।

वहीं मौसम विभाग की ओर से जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक अगले 5 दिनों तक देश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने कहा है कि चक्रवाती हवाओं का एक क्षेत्र उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश और दूसरा आंतरिक तमिलनाडु पर बना हुआ है। अपेक्षाकृत कम दबाव का क्षेत्र उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश से तेलंगाना होते हुए दक्षिण तमिलनाडु तक बनने का अनुमान है।

निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट वेदर के अनुसार कम दबाव का क्षेत्र (ट्रफ) पूर्वोत्तर बिहार से झारखंड होते हुए ओडिशा तक बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि ट्रफ से आमतौर पर बादल छाते है और बारिश होती है, जिससे तापमान में गिरावट आती है। इस कारण देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी नहीं पड़ेगी।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...