16 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयकोरोना बढ़ा रहा टेंशन, देशभर में 10 हजार से ज्यादा नए केस...

कोरोना बढ़ा रहा टेंशन, देशभर में 10 हजार से ज्यादा नए केस मिले

Published on

नई दिल्ली,

देश में कोरोना के केस फिर से बढ़ने लगे हैं. पिछले 24 घंटे में कोविड के 10,112 नए केस दर्ज किए गए हैं. इसके साथ ही कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 67,806 हो गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में ठीक होने वालों की कुल संख्या 9,833 दर्ज की गई है. हालांकि शनिवार को कोविड के 12,193 केस दर्ज किए गए थे.

वहीं, स्वास्थ्य विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक राजधानी दिल्ली में शनिवार को 1,515 कोविड केस मिले थे. जबकि पॉजिटिविटी रेट 26.46 फीसदी हो गई है. 6 मरीजों की मौत हो गई. इससे पहले 17 अप्रैल को कोरोना का कहर देखने को मिला था, जब संक्रमण से 27 लोगों की मौत हो गई थी. इस दिन 9,111 नए केस सामने आए थे. सोमवार को कोरोना से गुजरात में 6, यूपी में 4, दिल्ली-राजस्थान में 3-3, महाराष्ट्र में 2, बिहार, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, केरल और तमिलनाडु में 1-1 संक्रमित की मौत हुई थी.

वहीं, महाराष्ट्र में शनिवार को 850 नए मरीज मिले थे. जबकि 4 मरीजों की मौत हुई थी. सरकार ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु और महाराष्ट्र सहित आठ राज्यों को कड़ी निगरानी रखने की सलाह दी है.

क्या कहते हैं मेडिकल एक्सपर्ट?
मेडिकल एक्सपर्ट का मानना है कि देश में कोरोना के मामलों की उछाल की वजह ओमिक्रॉन का सब-वैरिएंट XBB.1.16 है. हालांकि, अब इस सब-वैरिएंट में म्यूटेशन हो गया है और एक और नया सब-वैरिएंट XBB.1.16.1 बना लिया है. कोरोना के वैरिएंट पर नजर रखने वाले कंसोर्शियम INSACOG ने बताया कि देशभर में अब तक XBB.1.16.1 के 436 मामले सामने आ चुके हैं. ये मामले महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली और हरियाणा समेत 18 राज्यों में सामने आए हैं. XBB.1.16 वैरिएंट इस साल जनवरी में सामने आया था जब दो सैम्पल में इसकी पुष्टि हुई थी. INSACOG के मुताबिक, 24 राज्यों में XBB.1.16 वैरिएंट के 2,735 मामले सामने आ चुके हैं.

क्या है XBB.1.16.1?
हर वायरस म्यूटेट होता है. म्यूटेशन के कारण ही इसके नए-नए वैरिएंट सामने आते हैं. अभी भारत में कोरोना के जो मामले बढ़ रहे हैं, उसके लिए ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट XBB.1.16 को जिम्मेदार माना जा रहा है. XBB.1.16.1 सब-वैरिएंट XBB.1.16 का ही म्यूटेटेड वर्जन है.

 

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...