16 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयविदेशी मीडिया सिर्फ बुराई नहीं करता, भारत को सराहा भी है... सच...

विदेशी मीडिया सिर्फ बुराई नहीं करता, भारत को सराहा भी है… सच को पचाना सीखिए

Published on

नई दिल्‍ली

बीजेपी अक्सर वेस्टर्न मीडिया पर भारत-विरोधी होने का ठप्‍पा लगाती है। आरोप लगते हैं कि औपनिवेशिक मानसिकता वाले लोग भारत की प्रगति को रोक रहे हैं। बीजेपी के उपाध्यक्ष जय पांडा ने कहा, ‘पहले से तय नैरेटिव की तलाश में वेस्‍टर्न मीडिया ने ऑब्‍जेक्टिविटी ताक पर रख दी है, भारत के विकास को नजरअंदाज करना हैरान करता है… भारत के बारे में ग्लोबल मीडिया कवरेज मुख्यतः: नकारात्मक रही है, यहां कुछ अच्छा हो रहा है, इसका जिक्र बहुत कम होता है… न्‍यूयॉर्क के एक प्रमुख प्रकाशन को ही लीजिए, नियमित रूप से भारत की खिंचाई करता है और अपना पक्षपात छिपाने की कोशिश तक नहीं करता… अगर कलोनियल हैंगओवर की बदबू को दूर करना है तो ग्लोबल लिबरल्‍स को और बैलेंस्ड व्‍यू लेने का वक्‍त आ गया है।’ मैं जय पांडा की बौद्धिक स्पष्टता और सामान्य ज्ञान की गारंटी दे सकता हूं, लेकिन भाजपा में शामिल होने के बाद (पहले वे बीजू जनता दल के साथ हुआ करते थे) वे इस शोर का हिस्सा बन गए हैं।

आइए, जरा हकीकत देखते हैं- द न्यूयॉर्क टाइम्स (NYT) और द इकोनॉमिस्ट प्रसिद्ध और सम्मानित हैं क्योंकि उनके मीडिया मानक उच्चतम हैं। यही वजह है कि उनकी आलोचना से दुख होता है। जरूरत पड़ने पर उन्होंने भारत की खूब तारीफ भी की है। इस कॉलम में केवल कुछ ही उदाहरणों के लिए जगह है।

विदेशी मीडिया में भारत की हुई तारीफ
29 मार्च को द इकोनॉमिस्‍ट ने खूब तारीफें लिखीं। ‘अगर आप दुनिया की 20 सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍थाओं में ग्रोथ के मौके तलाश रहे हैं तो दो एकदम अलग हैं- भारत और इंडोनेशिया… भारत में 108 ‘यूनिकॉर्न’ बिजनेस (1 बिलियन डॉलर से ज्‍यादा की वैल्‍यू वाले) हैं, अमेरिका और चीन को छोड़कर बाकी सभी देशों में सबसे ज्‍यादा… यहां का प्राइवेट सेक्‍टर और कैपिटल मार्केट काफी डीप है और ज्‍यादा तेज गति से आगे बढ़ेगा।’ 13 मार्च को इकोनॉमिस्‍ट के एक आर्टिकल का शीर्षक था, ‘भारत को आश्चर्यजनक रूप से बड़ा ट्रांसपोर्ट अपग्रेड मिल रहा है’। इसमें लिखा था, ‘देश में ऐसा इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर मेकओवर हो रहा है जो चीन से बाहर नहीं देखा गया… निर्माण की गति गजब है… नए ट्रांसपोर्ट इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर में मिस्‍टर मोदी का भरोसा सही है।’

इसी वक्‍त में, द इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट का डिमॉक्रेसी इंडेक्‍स भारत में लुढ़कता दिखा रहा था। 2014 में भारत 27वें पायदान पर था, 2022 में 46वें पर आ गया। उसका दर्जा ‘पूर्ण लोकतंत्र’ से गिराकर ‘दोषपूर्ण लोकतंत्र’ कर दिया गया। फ्रीडम हाउस, वी-डेम और फ्रेजर इंस्टिट्यूट की लोकतंत्र रैंकिंग में भी भारत लुढ़का। EIU ने भारत को एशिया में मलेशिया के बाद सबसे लोकतांत्रिक देश बताया है। यह पक्षपाती नहीं है।

NYT ने भी भारत को सराहा है
The New York Times ने भारत में मानवाधिकार उल्लंघन की आलोचना की है मगर सकारात्मक बदलावों को सराहा भी है। 19 अप्रैल को ‘क्‍या यह भारतीय सदी होगी?’ शीर्षक से छपे लेख में भारत की खूब तारीफ हुई। 22 सितंबर 2022 को NYT के एक लेख की हेडलाइन थी, ‘अमेरिका से चीन तक, प्रमुख अर्थव्‍यवस्‍थाएं ठप हैं लेकिन भारत नहीं।’ NYT कॉलमनिस्ट निकोलस क्रिस्‍टॉक ने लिखा, ‘क्‍या भारत दुनिया को बदल सकता है?’ उन्‍होंने मैकिंसे के बॉब स्‍टर्नफेल्‍स का जिक्र किया। 8 फरवरी को NYT में लिडिया पॉलग्रीन ने लिखा, ‘अब ऐसा लगता है कि वक्‍त आ गया है: भारत इस समय का राष्‍ट्र है। वह हमारी धरती के सामने खड़े हर मुद्दे का अहम खिलाड़ी है। इसकी अर्थव्यवस्था अब उस देश से बड़ी हो गई है जिसने इसे गुलाम बनाया था।’ ये सब बतलाता है कि वे भारत को नीचा दिखाने वाले एंटी-इंडिया वेस्‍टनर्स नहीं हैं।

बीजेपी को शायद ये आलोचक न भाएं लेकिन इससे वे श्वेत नस्लवादी नहीं हो जाते। अमेरिका में कमला हैरिस उपराष्ट्रपति हैं और राष्ट्रपति के लिए दो रिपब्लिकन कैंडिडेट- निक्‍की हेली और विवेक रामास्वामी हैं। ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक एक हिंदू हैं। उनकी कैबिनेट में प्रीति पटेल, सुएला ब्रेवरमैन और क्‍वासी क्‍वारटेंग हैं, सभी अलग-अलग रंगों के। हमजा युसूफ स्कॉटिश नैशनल पार्टी चलाते हैं। लंदन के मेयर सादिक खान हैं। जय, क्‍या आप गंभीरता से कह सकते हैं कि इन देशों में औपनिवेशिक नस्लभेदी मानसिकता है?

स्वामीनाथन एस अंकलेसरिया अय्यर

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...