16 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयबड़े देश डंडा चलाते हैं, RSS चीफ मोहन भागवत ने अमेरिका, चीन...

बड़े देश डंडा चलाते हैं, RSS चीफ मोहन भागवत ने अमेरिका, चीन से लेकर रूस को सुनाई खरी-खरी

Published on

नई दिल्ली

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने दुनिया के ताकतवर देशों पर डंडा चलाने की बात कही है। एक कार्यक्रम में संघ प्रमुख ने कहा कि बड़े होकर (ताकतवर बनकर) बड़े देश क्या करते हैं, डंडा चलाते हैं। संघ प्रमुख ने कहा कि पहले रूस चलाता था, उसको अमेरिका ने गिरा दिया। उसने अपना डंडा शुरू किया। उन्होंने कहा कि अब चीन आया है। ऐसा लगता है कि वह अमेरिका को पछाड़ देगा। उन्होंने कहा कि यही वजह है कि यूक्रेन को मोहरा बना कर अमेरिका और रूस लड़ रहे हैं।

भारत की विदेश नीति साफ कर दी
आरएसएस चीफ ने कहा कि ये देश भारत को कह रहे हैं कि हमारी तरफ आओ। हमारा पक्ष लो। वहीं, भारत रूस को कहता है कि आप हमारे दोस्त हो। अमेरिका को भी कहता ही आप भी हमारे दोस्त हो। ये जो आप दोनों के बीच मर रहा है वह भी मेरा दोस्त है। उन्होंने कहा कि भारत का कहना है कि अभी मैं उसको (यूक्रेन) राहत पहुंचाता हूं आप दोनों में से किसी का पक्ष नहीं लेता। ये लड़ाई का जमाना नहीं है लड़ना बंद करो। संघ प्रमुख ने कहा कि यह कहने वाला भारत खड़ा हुआ है कि पहले अपनी हिम्मत नहीं थी।

संकट में श्रीलंका का दिया साथ
उन्होंने कहा कि भारत धर्म के लिए बढ़ रहा है। भागवत ने कहा कि श्रीलंका पहले चीन से और पाकिस्तान से दोस्ती करता था और हमको (भारत) जरा दूर ही रखता था। हालांकि, जब श्रीलंका खतरे में पड़ा तो उसकी मदद के लिए कौन आगे आया? संघ प्रमुख ने कहा कि उसकी मदद के लिए दुनिया का एक ही देश आया। उस देश का नाम भारत है।

धर्म को मानने वाला किसी का लाभ नहीं उठाता
उन्होंने कहा कि धर्म को मानने वाला देश दुनिया में कभी भी किसी का लाभ नहीं उठाएगा। उन्होंने कहा कि परस्पर जीने के लिए हम एक दूसरे का लाभ उठाते हैं लेकिन वो प्रेम का लेनदेन होता है। उसमें सौदा नहीं होता है। उन्होंने कहा कि भारत लाभ ले रहा है। भारत लाभ क्यों नहीं लेगा? उन्होंने कहा कि जब हमारे लाभ की किसी और को आवश्यकता है। हमारे कमाए हुए से कोई और भूखा जीवित रह रहा है तो भारत देने वाला देश हैं।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...