16 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयदेश के वरिष्ठ जजों का पूल हो रहा है तैयार, सुप्रीम कोर्ट...

देश के वरिष्ठ जजों का पूल हो रहा है तैयार, सुप्रीम कोर्ट के सचिवालय में रहेगा रिकॉर्ड

Published on

नई दिल्ली,

उच्च न्यायपालिका में जजों की नियुक्ति के लिए चयन करने वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम के स्थाई सचिवालय में देश के सभी 25 हाईकोर्ट के वरिष्ठ जजों के पूल का रिकॉर्ड रहेगा. कम से कम 50 वरिष्ठ जजों का रिकॉर्ड फिलहाल तैयार रहेगा ताकि सुप्रीम कोर्ट में जजों के रिटायर होने से पहले ही उनकी नियुक्ति आसान हो सके, साथ ही रफ्तार भी बनी रहे और पारदर्शिता भी बने रहे.

बनाया स्थायी सचिवालय
चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने सुप्रीम कोर्ट के शोध और योजना केंद्र यानी सेंटर फॉर प्लानिंग एंड रिसर्च सीपीआर में ही कोलेजियम का स्थाई सचिवालय बना दिया है. सरकार भी सचिवालय की बात कह ही रही थी. सुप्रीम कोर्ट सूत्रों के मुताबिक सचिवालय में स्क्रीनिंग और रिकॉर्ड पर लाए गए वरिष्ठ जजों के आदेश, फैसले और व्यवहार बर्ताव का रिकॉर्ड रखा जाएगा, ताकि सुप्रीम कोर्ट ने जज या जजों के रिटायर होते ही रिक्त स्थान भरने के लिए ऐन वक्त पर रिकॉर्ड खंगाले जाने की जद्दोजहद बचा जा सके.

आरटीआई के दायरे में आने की गुंजाइश कम
सचिवालय में तैयार रिकॉर्ड सूचना के अधिकार के दायरे से बाहर होंगे या नहीं इस पर निर्णय बाद में होगा. हालांकि इनके आरटीआई के दायरे में आने की गुंजाइश कम ही होगी क्योंकि जजों का रिकॉर्ड सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस के विशिष्ट अधिकार के तहत रहता है. इसे फिड्यूशियरी कैपेसिटी यानी विश्वास का अधिकार क्षेत्र कहते हैं.

सूचना का अधिकार कानून ऐसे विशिष्ट अधिकारों या क्षमता के तहत रखी गई जानकारी के सार्वजनिक करने का निषेध करता है और हाई कोर्ट्स के कॉलेजियम में ऐसे सचिवालय स्थापित ही नहीं हैं. लिहाजा वहां ऐसी स्थिति नहीं बन सकती. हालांकि न्यायिक सेवा यानी निचली अदालत से प्रोन्नत होकर हाईकोर्ट जज बनने वालों का पूरा रिकॉर्ड हाईकोर्ट में जरूर रहता है लेकिन बार से सीधे जज बनने वालों का रिकॉर्ड नहीं. इस व्यवस्था से सुप्रीम कोर्ट में जजों के रिक्त पद भरने में चौकसी, रफ्तार और पारदर्शिता बनी रहेगी.

 

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...