15.2 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeखेलआरसीबी के घर में राजस्थान की निकल गई हवा, विराट की टीम...

आरसीबी के घर में राजस्थान की निकल गई हवा, विराट की टीम ने 7 रन से जीता मैच

Published on

बेंगलुरु

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 32वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने राजस्थान रॉयल्स को 7 रन से हरा दिया। आरसीबी ने 7 मैचों में से यह चौथी जीत दर्ज की है। मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले करते हुए आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवरों के खेल में फाफ डु प्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल की तूफानी फिफ्टी से 9 विकेट के नुकसान पर 189 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में देवदत्त पडिकल के अर्धशतक और यशस्वी जायसवाल के 47 रनों की दमदार पारी के बावजूद राजस्थान रॉयल्स 20 ओवर में 6 विकेट खोकर सिर्फ 182 रन ही बना सकी।

लीग में राजस्थान रॉयल्स को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है। इससे पहले राजस्थान की टीम लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ हारी थी। इस मैच में राजस्थान 155 रन के लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई थी। इस हार के साथ ही शानदार लय में चल रही राजस्थान के हौसले जरूर पस्त हुए होंगे।

पहली पारी में फाफ डु प्लेसिस और मैक्सवेल की फिफ्टी
राजस्थान के खिलाफ इस मुकाबले में आरसीबी की टीम ने पहले ही गेंद पर विराट कोहली का विकेट गंवा दिया था। हालांकि इसके बाद फाफ डु प्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल ने धमाकेदार खेल का प्रदर्शन किया। ग्लेन मैक्सवेल 44 गेंद में 77 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी में मैक्सवेल ने 6 चौके और 4 बेहतरीन छक्के भी लगाए। इसके अलावा डु प्लेसिस ने 39 गेंद में 61 रन बनाकर आउट हुए। डु प्लेसिस की पारी में 8 चौके और 2 छक्के भी लगे। इसके अलावा दिनेश कार्तिक ने 16 रनों का योगदान दिया। हालांकि इसके बाद और कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके।

हालांकि बल्लेबाजी में राजस्थान रॉयल्स की टीम आरसीबी से पीछे रह गई है लेकिन गेंदबाजी में टीम के खिलाड़ियों ने जरूर दमदार प्रदर्शन किया। मैच में राजस्थान रॉयल्स के लिए ट्रेंट बोल्ट और संदीप शर्मा ने दो-दो विकेट लिए। इसके अलावा रविचंद्रन अश्विन और युजवेंद्र चहल के खाते में भी एक-एक विकेट आया।वहीं आरसीबी की तरफ से मैच में हर्षल पटेल को सबसे अधिक तीन विकेट मिले जबकि मोहम्मद सिराज और डेविड विली के खाते में भी एक-एक विकेट आया।

Latest articles

मंत्री कृष्णा गौर ने पेश की सादगी की मिसाल, कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के बीच बैठी नजर आईं

भोपाल। सादगी और विनम्रता का एक प्रेरणादायक उदाहरण हाल ही में सामने आया, जब...

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...