15.2 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeखेलधोनी ने पलट दी अजिंक्य रहाणे की किस्मत, IPL में मचाई ऐसी...

धोनी ने पलट दी अजिंक्य रहाणे की किस्मत, IPL में मचाई ऐसी आंधी, टीम इंडिया में काटेंगे चांदी

Published on

नई दिल्ली

खराब फॉर्म के कारण टीम इंडिया से बाहर हुए अजिंक्य रहाणे का नाम जब आईपीएल नीलामी में पुकारा गया तो कुछ देर के लिए हॉल में सन्नाटा छा गया। टीम इंडिया को कई मैच जीता चुके इस अनुभवी बल्लेबाज ने अपना बेस प्राइस सिर्फ 50 लाख रुपये रखा था, लेकिन शायद यह कीमत भी फ्रेंचाइजियों को ऊंची लग रही थी। कुछ देर के सन्नाटे के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स ने रहाणे के लिए उनके बेस प्राइस पर बोली लगाई। कोई दूसरी टीम आगे नहीं बढ़ी और रहाणे महज 50 लाख में चेन्नई के साथ जुड़ गए और आईपीएल में ऐसा खेल रहे हैं कि चयनकर्ता उन्हें टीम इंडिया में एकसाल बाद लेने को मजबूर हो गए।

IPL 2023 में रहाणे का प्रदर्शन
रन vs टीम
61(27) मुंबई इंडियंस
31(19) राजस्थान रॉयल्स
37(20) रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
9(10) सनराइजर्स हैदराबाद
71*(29) कोलकाता नाइटराइडर्स

धोनी के भरोसे पर खरे उतरे
बदले-बदले से रहाणे ने करीब 200 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए रंग जमा दिया। पिछले मैच के बाद चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने इस अनुभवी प्लेयर के बारे में कहा था कि जब हम किसी को बेस्ट पोजिशन पर उसी के अंदाज में खुलकर बल्लेबाजी का मौका देते हैं, तभी हम उसकी असली क्षमता से वाकिफ हो पाते हैं। धोनी का ये बयान बताता है कि रहाणे पर उन्हें कितना भरोसा है और इस विश्वास को अजिंक्य ने टूटने भी नहीं दिया। टी-20 क्रिकेट में रहाणे का करियर स्ट्राइक रेट महज 120.50 का रहा है। आईपीएल के पिछले तीन सीजन में भी उनका स्ट्राइक रेट कभी 105 के ऊपर नहीं गया। 10 गेंद खेलने के बाद उनका स्ट्राइक रेट 233 पहुंच जा रहा है और यहां भी वह सभी टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों के मुकाबले सबसे तेजी से रन बना रहे हैं।

अभी और बेहतर करना है
रहाणे ने रविवार रात कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ 29 गेंदों पर 71 रन की नाबाद पारी खेलकर कोहराम मचा दिया। लोग रहाणे का यह अटैकिंग अवतार देखकर हैरान हैं, लेकिन रहाणे की मानें तो अभी उनका सर्वश्रेष्ठ आना बाकी है। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि मेरा सर्वश्रेष्ठ आना बाकी है। मैं इस फॉर्म को जारी रखना चाहता हूं। मेरे लिए महत्वपूर्ण बात यह है कि मुझे खेलने का मौका मिल रहा है। यदि आप एक या दो वर्ष पहले देखें, मुझे खेलने का मौका नहीं मिल रहा था। अगर आप लगातार नहीं खेल सकते हैं, तो आप कैसे दिखा सकते हैं कि आपके पास किस तरह के शॉट्स हैं? सीएसके में, मुझे खेलने का मौका दिया गया है। जब सीएसके ने मुझे चुना तो मैं बहुत खुश था। जब आप माही भाई (एमएस धोनी) के साथ खेलते हैं, तो आपको बहुत कुछ सीखने का मौका मिलता है।’

Latest articles

मंत्री कृष्णा गौर ने पेश की सादगी की मिसाल, कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के बीच बैठी नजर आईं

भोपाल। सादगी और विनम्रता का एक प्रेरणादायक उदाहरण हाल ही में सामने आया, जब...

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...