15.2 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeखेलजूता बेचने वाले का बेटा बना IPL स्टार, पहले गरीबी को हराया...

जूता बेचने वाले का बेटा बना IPL स्टार, पहले गरीबी को हराया अब गुजरात को जीता रहा मैच

Published on

नई दिल्ली

घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक की तरफ से खेलने वाले इस 28 वर्षीय बल्लेबाज ने मंगलवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ 21 गेंदों पर 42 रन की आक्रामक पारी खेली जिससे गुजरात ने यह मैच 55 रन से जीता। उनके अलावा डेविड मिलर और राहुल तेवतिया ने भी आक्रामक पारियां खेली जबकि शुभमन गिल ने अर्धशतक जड़ा। डेविड, तेवतिया और गिल के बारे में तो दुनिया जानती है। छठे नंबर पर आकर तीन छक्के और तीन चौके मारने वाले अभिनव मनोहर की कहानी जानते हैं।

16 सितंबर 1994 को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में पैदा होने वाले अभिनव मनोहर ने छोटे से करियर में दिग्गजों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। 28 साल के मनोहर का बचपन संघर्षों में गुजरा। पिता बेंगलुरु की गलियों में जूतों की दुकान चलाते। बगल में ही मशहूर क्रिकेट कोच इरफान सैत के कपड़ों की दुकान थी तो अभिनव के पिता ने कोच से बेटे को भी क्रिकेट की तालिम देने की दरख्वास्त की। यहां से अभिनव मनोहर के क्रिकेटर बनने की कहानी शुरू हुई।

वो चोट जिसने बदल दी जिंदगी
शुरू में अभिनव क्रिकेट में ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाता था, लेकिन एक घटना ने मानो उनकी पूरी जिंदगी बदलकर रख दी। जब साल 2006 में अंडर-14 के एक मुकाबले में बैटिंग के दौरान गेंद सीधे उनके माथे में जा लगी। घाव गहरा था तो टांके भी लगे। अगले दिन इसी हालत में उन्होंने शतक जड़ा और फिर यहां से कभी पीछे पलटकर नहीं देखा। 19 दिसंबर 2021 यानी कोरोना काल के बाद अभिनव मनोहर ने अपने टी-20 करियर की शुरुआत की। जब उन्होंने कर्नाटक की ओर से राजस्थान के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का पहला मैच खेला।

गुजरात ने लगाया करोड़ों का दांव
आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में गुजरात टाइटंस ने अभिनव मनोहर को 2.6 करोड़ रुपये देकर अपनी टीम में शामिल किया था। पिछले सीजन में उन्हें आठ मुकाबलों में मौका मिला था, तब वह खास छाप नहीं छोड़ पाए थे। मगर मौजूदा सीजन में चार मैच में 182.98 की स्ट्राइक रेट से 86 रन बना चुके हैं।

नेट प्रैक्टिस से मिल रहा फायदा
अभिनव मनोहर ने मुंबई इंडियंस पर जीत के बाद कहा, ‘हमने आईपीएल से पहले दो अभ्यास शिविरों में हिस्सा लिया था जिससे वास्तव में हमें फायदा मिला। फ्रैंचाइजी ने हमें हमारी भूमिका को लेकर स्पष्ट तौर पर बता रखा है और इससे भी हमें मदद मिलती है। क्रीज पर दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज मिलर से बातचीत करने से भी फायदा मिला। जो भी गेंद हमारी जद में होती उस पर हम शॉट लगा रहे थे। इसके अलावा मुझे लगता है कि जब भी मैं मिलर के साथ बल्लेबाजी करता हूं तो मुझे उससे बात करने से काफी मदद मिलती है।’

Latest articles

अतिक्रमण की कार्रवाई के विरोध में आईं उमा भारती, पूर्व CM ने सड़क किनारे बेचा पोहा-जलेबी

टीकमगढ़। टीकमगढ़ शहर के व्यस्त सिविल लाइन रोड पर प्रशासन द्वारा की गई अतिक्रमण...

मंत्री कृष्णा गौर ने पेश की सादगी की मिसाल, कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के बीच बैठी नजर आईं

भोपाल। सादगी और विनम्रता का एक प्रेरणादायक उदाहरण हाल ही में सामने आया, जब...

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...