16.7 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराष्ट्रीयसमलैंगिक विवाह पर केंद्र ने दूसरे देशों का हवाला दिया, SC ने...

समलैंगिक विवाह पर केंद्र ने दूसरे देशों का हवाला दिया, SC ने कहा- ये सब जिक्र मत करिए

Published on

नई दिल्ली,

सुप्रीम कोर्ट में समलैंगिक विवाह को मान्यता देने की याचिकाओं पर बुधवार को लगातार पांचवें दिन भी सुनवाई जारी रही. इस दौरान केंद्र सरकार ने एक बार फिर कहा कि समलैंगिकों को शादी करने का समान अधिकार देने का फैसला संसद का है.इस मामले में केंद्र सरकार की पैरवी कर रहे सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने पांच सदस्यीय पीठ को बताया कि कोर्ट बहुत ही जटिल मामले की सुनवाई कर रही है, जिसका समाज पर गहर प्रभाव पड़ेगा. मेहता ने कहा कि असल सवाल यह है कि इस पर फैसला कौन लेगा कि शादी क्या है और किनके बीच होगी?

उन्होंने कहा कि विवाह का अधिकार शादी की नई परिभाषा तैयार करने के लिए बाध्य नहीं कर सकता. सिर्फ संसद ही इस पर फैसला ले सकती है इसलिए इस पर फैसला लेने का अधिकार संसद का है. इस बीच केंद्र ने उन देशों का हवाला दिया, जहां समलैंगिक विवाह को संसद के जरिए मान्यता दी गई है.

‘सभी धर्मों में विपरीत जेंडर के बीच विवाह को मान्यता’
मेहता ने कहा कि सेम सेक्स मैरिज को कानूनी मान्यता देने से अन्य कानूनों पर इसका असर पड़ेगा, जिस पर समाज में चर्चा की जरूरत होगी. उन्होंने अमेरिका के डॉब्स बनाम जैक्सन मामले का भी जिक्र किया, जो गर्भपात के अधिकार से जुड़ा हुआ था. इस बीच एक बार फिर दोहराया गया कि समलैंगिक विवाह एलीट वर्ग की सोच है.

मेहता ने कहा कि सभी धर्म विपरीत जेंडर के बीच विवाह को मान्यता देते हैं. अदालत के पास एक ही संवैधानिक विकल्प है कि इस मामले को संसद के ऊपर छोड़ दिया जाए. इस पर सीजेआई ने कहा क सरकार को किस डेटा से पता चला है कि देश में समलैंगिक शादियां शहरी एलीट वर्ग के बीच की सोच है.वरिष्ठ अधिवक्ता करुणा नंदी ने कहा कि 2011 की जनगणना से पता चलता है कि देश में कम से कम 48 लाख समलैंगिक है. इस पर सीजेआई ने कहा कि केंद्र सरकार का शहरी एलीट क्लास का तर्क पूर्वाग्रह पर आधारित है.

वरिष्ठ अधिवक्ता अरुंधति काटजू ने कहा कि एक तरफ केंद्र सरकार कह रही है कि समलैंगिक विवाह को मान्यता देने से पर्सनल कानूनों में भूचाल आ जाएगा लेकिन दूसरी तरफ हमारे परिजन चाहते हैं कि हम सैटल हो जाएं. यह सवाल एलीट क्लास का नहीं है.

 

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...