18.4 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeखेलबाबर आजम ने यह बनाया करिश्माई रिकॉर्ड, फिर भी रह गए विराट...

बाबर आजम ने यह बनाया करिश्माई रिकॉर्ड, फिर भी रह गए विराट से पीछे

Published on

नई दिल्ली

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ एक गजब का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 12 हजार रन पूरे किए। न्यूजीलैंड पर 5 विकेट जीत में 49 रनों पारी खेलने के दौरान यह आंकड़ा छुआ। बाबर सबसे कम पारियों में यहां तक पहुंचने के मामले में कोहली के रिकॉर्ड को तोड़ने में नाकाम रहे। बाबर आजम ने 277 अंतरराष्ट्रीय पारियों में यह उपलब्धि हासिल की, जबकि कोहली 276 पारियों में इस मुकाम तक पहुंचे थे।

बाबर आजम ने गुरुवार को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 49 रन की पारी के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। बाबर न केवल कोहली, बल्कि इंग्लैंड के जो रूट से भी पीछे रहे। वह सबसे तेज 12000 रनों तक पहुंचने वाले बल्लेबाजों की सूची में छठे नंबर पर हैं। वेस्टइंडीज के दिग्गज विवियन रिचर्ड्स 255 पारियों के साथ सबसे टॉप पर बने हुए हैं।

पाकिस्तान के ऑल-फॉर्मेट कप्तान ने 47 टेस्ट में 85 पारियों में 3,696 रन, 96 एकदिवसीय मैचों में 94 पारियों में 4,862 रन और 104 टी20ई में 98 पारियों में 3,485 रन बनाए हैं। बाबर के पास कोहली से आगे सबसे तेज 10,000 और 11,000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले एशियाई बल्लेबाज होने का रिकॉर्ड है।

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 12 हजार रन पूरा करने वाले बल्लेबाज (पारियों के आधार पर)
विवियन रिचर्ड्स (वेस्टइंडीज): 255
हाशिम अमला (साउथ अफ्रीका): 264
स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया): 269
जो रूट (इंग्लैंड): 275
विराट कोहली (भारत): 276
बाबर आजम (पाकिस्तान): 277
जावेद मियांदाद (पाकिस्तान): 284
सचिन तेंदुलकर (भारत): 288
सुनील गावस्कर (भारत): 289

इस बीच फखर जमां ने अपना 9वां वनडे शतक जड़ा और गुरुवार को पहले वनडे में पाकिस्तान को न्यूजीलैंड पर 5 विकेट से जीत दिलाई। बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज फखर ने 114 गेंदों में 117 रन बनाए। इसके साथ ही पाकिस्तान ने वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है।

Latest articles

अतिक्रमण की कार्रवाई के विरोध में आईं उमा भारती, पूर्व CM ने सड़क किनारे बेचा पोहा-जलेबी

टीकमगढ़। टीकमगढ़ शहर के व्यस्त सिविल लाइन रोड पर प्रशासन द्वारा की गई अतिक्रमण...

मंत्री कृष्णा गौर ने पेश की सादगी की मिसाल, कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के बीच बैठी नजर आईं

भोपाल। सादगी और विनम्रता का एक प्रेरणादायक उदाहरण हाल ही में सामने आया, जब...

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...