18.4 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeखेलविनेश फोगाट ने कहा ब्रृजभूषण शरण सिंह सांसद पद से दें इस्तीफा...

विनेश फोगाट ने कहा ब्रृजभूषण शरण सिंह सांसद पद से दें इस्तीफा और गलती की सजा भुगतें

Published on

बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ मोर्चा खोले भारतीय रेसलर्स किसी भी कीमत पर झुकने को तैयार नहीं दिख रहे हैं। बृजभूषण शरण सिंह ने आज तक पर एक शो के दौरान कहा कि अगर भारतीय रेसलर्स मेरे इस्तीफे से धरना छोड़ने को तैयार हैं तो मैं अपने पद से इस्तीफा देने के लिए तैयार हूं। उन्होंने कहा कि अगर खिलाड़ी मेरे इस्तीफे से संतुष्ट हैं तो मैं ये कदम उठाने के लिए तैयार हूं।

सांसद पद से इस्तीफा दें बृजभूषण सिंह
बृजभूषण शरण सिंह के द्वारा इस्तीफे देने की बात पर धरने पर बैठी महिला पहलवान विनेश फोगाट ने कहा कि हम चाहते हैं कि आप सिर्फ अपने पद से नहीं बल्कि सांसद पद से भी इस्तीफा दे दें। विनेश फोगाट ने कहा कि हम पहले इस बात पर सहमत हुए थे कि बृजभूषण सिंह को सिर्फ उनके पद से ही नहीं हटाया जाए बल्कि अगर उनके खिलाफ कोई बात सामने आती है तो उन पर केस दर्ज किया जाएगा। हम तब भी यही चाहते थे कि हमें न्याय मिले। हमारी सारी बातें आउट की गई, हम ऐसे बैक ग्राउंड से आते हैं जहां हमारी इज्जत जान से पहले है।

जो गलती की है उसकी सजा भुगतनी होगी
विनेश फोगाट ने आगे कहा कि हम किसी की बात सामने नहीं लाना चाहते थे क्योंकि जो हो चुका था, हम उसे स्वीकार करके आगे बढ़ ही रहे थे कि इस आदमी का कुछ नहीं हो सकता है। हालांकि हम फिर भी हिम्मत करके सामने आए, लेकिन इस आदमी ने अपनी पॉवर का इस्तेमाल करके एक-एक लड़की का नाम आउट कर दिया। हमारी जिंदगी खतरे में पड़ गई और ये हमें मरवा सकता है।

अब इतना सबकुछ होने के बाद ये बोल रहा है कि मैं इस्तीफा दे दूंगा और आप घर चले जाओ तो हम आपको बता दें कि नहीं सर…अभी तो आपको जेल जाना पड़ेगा, आपने जो लड़कियों का जो उत्पीड़न किया है उसकी सजा तो आपको लेनी पड़ेगी। ये आप हमारा अनुरोध मानिए या फिर अन्याय के खिलाफ हमारी लड़ाई मान लीजिए हम सच के लिए लड़ते रहेंगे और जब तक हम जीत नहीं जाते हैं तब तक हम धरना खत्म नहीं करेंगे। हम यहीं पर ट्रेनिंग करेंगे और देश के लिए मेडल लेकर आएंगे।

कमेटी ने बृजभूषण को दी क्लीन चिट
साक्षी मलिक ने विनेश फोगाट की बात का समर्थन करते हुए कहा कि हम पहले इस गंदगी में नहीं पड़ना चाहते थे। हम चाहते थे कि हमारी रेसलिंग फेडरेशन की एक नई शुरुआत हो, लेकिन ये बात इतनी बढ़ गई कि कमेटी ने हमारे फेवर में फैसला नहीं दिया। लड़कियों ने कमेटी के सामने जो भी बयान दिए थे उसे ज्यादा गंभीरता से नहीं ली गई। बृजभूषण शरण सिंह को क्लीन चिट दे दी गई और हमें सोर्स से ये बात पता लग गई थी। बृजभूषण जी अपने घर से ही सब कुछ रन करवा रहे थे, नेशनल प्रतियोगिता का आयोजन करवा रहे थे तो हमें कहां इंसाफ मिला।

 

Latest articles

अतिक्रमण की कार्रवाई के विरोध में आईं उमा भारती, पूर्व CM ने सड़क किनारे बेचा पोहा-जलेबी

टीकमगढ़। टीकमगढ़ शहर के व्यस्त सिविल लाइन रोड पर प्रशासन द्वारा की गई अतिक्रमण...

मंत्री कृष्णा गौर ने पेश की सादगी की मिसाल, कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के बीच बैठी नजर आईं

भोपाल। सादगी और विनम्रता का एक प्रेरणादायक उदाहरण हाल ही में सामने आया, जब...

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...