नई दिल्ली
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 38वां मैच पंजाब किंग्स (PBKS) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला गया। पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 257 रन बनाए। लखनऊ की ओर से काइल मेयर्स ने 24 गेंद पर 54, मार्क्स स्टोइनिस ने 40 गेंद पर 72, निकोलस पूरन ने 19 गेंद पर 45 और आयुष बडोनी ने 24 गेंद पर 43 रन बनाए।
पंजाब को जीत के लिए 258 रन का बड़ा लक्ष्य मिला था और इस टीम ने 19.5 ओवर में 201 रन बनाए। पंजाब की तरफ से अथर्व तायडे ने सबसे बड़ी 66 रन की पारी खेली। इस मैच में जीत के साथ ही लखनऊ सुपर जाइंट्स के 10 अंक हो गए हैं और ये टीम अंकतालिका में दूसरे नंबर पर आ गई है जबकि पंजाब के अभी 8 अंक हैं और ये टीम अभी छठे स्थान पर है।
