8.9 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeभोपालयूरिया को बता दिया ड्रग्स... डीजीपी भरेंगे 10 लाख रुपए का जुर्माना,...

यूरिया को बता दिया ड्रग्स… डीजीपी भरेंगे 10 लाख रुपए का जुर्माना, हाईकोर्ट में एमपी पुलिस की फजीहत

Published on

ग्वालियर

मध्यप्रदेश के डीजीपी को 720 ग्राम यूरिया ₹10 लाख का पड़ गया है। डीजीपी को हाईकोर्ट के आदेश पर अब 720 ग्राम यूरिया की 10 लाख रुपए कीमत चुकानी पड़ेगी। यह बात सुनकर आप हैरान तो जरूर हो गए होंगे। आइए हम आपको विस्तार से समझाते हैं यह पूरा मामला क्या है। मुरार थाना पुलिस ने एमडीएमए ड्रग के साथ सात आरोपी पकड़े थे। मुरार थाना पुलिस ने छह सितंबर 2022 को एमडीएमए ड्रग के साथ 7 आरोपियों को पकड़ा था। पकड़े गए आरोपियों में एक महिला भी शामिल थी।

मुरार थाना पुलिस ने एफआईआर में इस बात का जिक्र किया था कि पकड़े गए आरोपियों से 720 ग्राम एमडीएमए ड्रग जब्त की गई है। मुरार थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के साथ सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। कोर्ट में पेशी के बाद सभी आरोपियों को जेल भेज दिया। ड्रग्स के मामले में पकड़े गए 7 आरोपियों में से एक आरोपी मोहित तिवारी ने ग्वालियर हाई कोर्ट में अपनी जमानत याचिका लगाई थी। याचिका पर सुनवाई करते हुए ग्वालियर हाई कोर्ट ने एफएसएल की रिपोर्ट को भी तलब किया था लेकिन एफएसएल की रिपोर्ट देखकर पूरा मामला ही पलट गया।

ड्रग्स की जगह निकला यूरिया
एफएसएल की रिपोर्ट में यह बात लिखी गई कि पकड़ा गया 720 ग्राम एमडीएमए ड्रग असल में ड्रग न होकर यूरिया है। यह रिपोर्ट देखकर ग्वालियर हाईकोर्ट ने पुलिस को जमकर फटकार लगाई। ग्वालियर हाईकोर्ट ने माना कि पुलिस की कार्रवाई पर व्यक्तिगत स्वतंत्रता का हनन हुआ है।

डीजीपी पर लगाई ₹10 लाख की कॉस्ट
ग्वालियर हाईकोर्ट ने मामले में गंभीरता से निर्णय लेते हुए डीजीपी पर ₹10 लाख की कॉस्ट लगाई है। डीजीपी जब ₹1000000 का जुर्माना चुकाएंगे तो यह राशि आवेदक मोहित तिवारी को दी जाएगी। कोर्ट के इस फैसले के बाद एमपी पुलिस पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

मध्य प्रदेश में जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, दिग्गज मंत्रियों की होगी छुट्टी-शामिल हो सकते हैं कई चौंकाने वाले नाम!

भोपाल। पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को...

मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ रहीं आत्महत्याएं, 15 हजार के आंकड़ों के साथ देश में तीसरे स्थान पर

भोपाल। मध्य प्रदेश में आत्महत्या के लगातार बढ़ते मामले सामाजिक और मानसिक स्वास्थ्य व्यवस्था...