8.9 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeभोपाल'दिल्ली आ जाओ मैं सारे इंतजाम कर दूंगा' सिंधिया ने नेता प्रतिपक्ष...

‘दिल्ली आ जाओ मैं सारे इंतजाम कर दूंगा’ सिंधिया ने नेता प्रतिपक्ष को दिया खास ‘ऑफर’

Published on

ग्वालियर

मध्यप्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले नेताओं ने एक-दूसरे पर निजी हमला बोलना शुरू कर दिया है। इसी बीच ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह से फोन में बात की है। इस बात की जानकारी खुद नेता प्रतिपक्ष ने दी है। दरअसल, हाल ही में गोविंद सिंह के बीमार होने की खबर सामने आई। बीमारी की जानकारी मिलते ही ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गोविंद सिंह को फोन कर उनका हाल-चाल पूछा। इस दौरान सिंधिया ने उसे एक खास ऑफर भी दिया। सिंधिया ने गोविंद सिंह को दिल्ली बुलाकर इलाज कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि दिल्ली में इलाज की सारी व्यवस्था वो खुद कर देंगे। मेरा हाल-चाल जानने के लिए सिंधिया ने फोन किया इसके मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं।

नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के सवाल पर मीडिया को बताया कि उनकी और सिंधिया की फोन पर बात हुई है। हालांकि उन्होंने अपनी तबियत खराब होने की खबरों का खंडन करते हुए कहा कि मैं पूरी तरह से ठीक हूं।

सिंधिया ने इलाज के लिए बुलाया दिल्ली
डॉक्टर गोविंद सिंह के अस्वस्थ होने की जानकारी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को जैसे ही मिली उन्होंने फोन लगाया। इसके साथ ही ज्योतिरादित्य सिंधिया ने डॉक्टर गोविंद सिंह से कहा कि अगर उन्हें ज्यादा दिक्कत है तो आप दिल्ली आकर अपनी दवा करवाइए। सिंधिया ने हा कि उनके इलाज के लिए सभी इंतजाम मैं खुद कर दूंगा। जिसके बाद नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि फिलहाल में ठीक हूं। आपकी शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।

सिंधिया और गोविंद सिंह के बीच रहा है मनमुटाव
नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच हमेशा टकराव रहा है। सिंधिया के बीजेपी में आने के बाद गोविंद सिंह खुला हमला बोलते हैं। सिंधिया जब कांग्रेस में थे तब भी दोनों नेताओं के बीच टकराव रहता था। हालांकि उस दौरान कभी भी दोनों नेताओं ने खुलकर एक-दूसरे पर हमला नहीं बोला था। बता दें कि गोविंद सिंह भी ग्वालियर-चंबल से आते हैं। यहां ज्योतिरादित्य सिंधिया का प्रभाव है। जबकि गोविंद सिंह भिंड जिले की लहार विधानसभा सीट से लगातार 8 बार चुनाव जीत चुके हैं।

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

मध्य प्रदेश में जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, दिग्गज मंत्रियों की होगी छुट्टी-शामिल हो सकते हैं कई चौंकाने वाले नाम!

भोपाल। पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को...

मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ रहीं आत्महत्याएं, 15 हजार के आंकड़ों के साथ देश में तीसरे स्थान पर

भोपाल। मध्य प्रदेश में आत्महत्या के लगातार बढ़ते मामले सामाजिक और मानसिक स्वास्थ्य व्यवस्था...