18.4 C
London
Tuesday, April 7, 2026
HomeखेलIPL: गुजरात ने लिया हार का बदला, कोलकाता को रौंद पॉइंट्स टेबल...

IPL: गुजरात ने लिया हार का बदला, कोलकाता को रौंद पॉइंट्स टेबल में फिर टॉप पर

Published on

कोलकाता

विजय शंकर के तूफानी अर्धशतक की मदद से गुजरात टाइटंस ने शनिवार को कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) को 13 गेंद शेष रहते हुए सात विकेट से पराजित करके इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की अंक तालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया। गुजरात टाइटंस के सामने 180 रन का लक्ष्य था। बेहतरीन फॉर्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने 35 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 49 रन बनाकर उसे ठोस शुरुआत दी।

इसके बाद विजय शंकर ने अपना जलवा दिखाया। उन्होंने 24 गेंदों पर दो चौकों और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 51 रन बनाए। उन्होंने इस बीच डेविड मिलर (18 गेंदों पर नाबाद 32) के साथ 39 गेंदों पर 87 रन की अटूट साझेदारी की जिससे गुजरात ने 17.5 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर दिया। इससे पहले रहमानुल्लाह गुरबाज ने 39 गेंदों पर पांच चौकों और सात छक्कों की मदद से 81 रन की तूफानी पारी खेली। उनके अलावा आंद्रे रसेल ने आखिरी ओवरों में 19 गेंदों पर 34 रन बनाए जिसमें दो चौके और तीन छक्के शामिल हैं।

इससे बावजूद नियमित अंतराल में विकेट गंवाने के कारण केकेआर सात विकेट पर 179 रन ही बना पाया। गुजरात की तरफ से मोहम्मद शमी सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 33 रन देकर तीन विकेट लिए। उनके अलावा नूर अहमद (21 रन देकर दो) और जोश लिटिल (25 रन देकर दो) ने भी विकेट हासिल किए। गुजरात की यह 8 मैचों में छठी जीत है जिससे उसके 12 अंक हो गए हैं। केकेआर को नौ मैचों में छठी हार का सामना करना पड़ा जिससे उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की राह बेहद मुश्किल हो गई है। गिल ने पावर प्ले के शुरू में चौकों की झड़ी लगा दी। इनमें हर्षित राणा के ओवर में लगाए गए चार चौके भी शामिल है। रिद्धिमान साहा (10) हालांकि फिर से उनका अच्छा साथ नहीं दे पाए।

टाइटंस ने पहले छह ओवर में एक विकेट पर 52 रन बनाए। गुजरात की पारी का पहला छक्का 10वें ओवर में हार्दिक पंड्या (20 गेंदों पर 26 रन) ने सुनील नारायण पर लगाया, लेकिन हर्षित ने उन्हें पगबाधा आउट करके उनके तेवरों को ठंडा कर दिया। इसके बाद नारायण ने गिल को अर्धशतक पूरा नहीं करने दिया। गिल और पंड्या ने दूसरे विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी की। गुजरात की टीम ने बीच के नौ ओवर में 77 रन बनाए जिसमें मिलर के सुयश शर्मा पर लगाए गए लगातार दो छक्के शामिल हैं। विजय शंकर ने वरुण चक्रवर्ती के पारी के 17वें ओवर में तीन छक्के लगाए और फिर नीतीश राणा की गेंद छह रन के लिए भेज कर स्कोर बराबर किया।

इससे पहले आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच 45 मिनट की देरी से शुरू हुआ। केकेआर ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर गुरबाज की लंबे शॉट खेलने की काबिलियत के दम पर पावर प्ले में दो विकेट पर 61 रन बनाए। हार्दिक पंड्या का स्वयं नई गेंद संभालने का फैसला सही साबित नहीं हुआ। पहले एन जगदीशन (15 गेंदों पर 19 रन) ने उन पर लगातार तीन चौके जमाए जबकि गुरबाज ने उनके अगले ओवर में दो छक्के लगाए। गुरबाज ने इसके बाद शमी और अफगानिस्तान के अपने साथी राशिद पर भी छक्के जमाए।

इस बीच शमी ने जगदीशन को पगबाधा और शार्दुल ठाकुर को मोहित शर्मा के हाथों कैच कराया। केकेआर का शार्दुल को तीसरे नंबर पर भेजने का फैसला सही साबित नहीं हुआ क्योंकि वह खाता भी नहीं खोल पाए। इसके बाद रन गति कुछ धीमी पड़ी लेकिन गुरबाज 27 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा करने में सफल रहे। लिटिल ने इस बीच कसी हुई गेंदबाजी की, जबकि वेंकटेश अय्यर (11) और कप्तान नीतीश राणा (चार) को तीन गेंदों के अंदर आउट करके केकेआर का मध्यक्रम झकझोर दिया।

गुरबाज और रिंकू सिंह ने बीच-बीच में ढीली गेंदों पर लंबे शॉट लगाए जिससे केकेआर बीच के नौ ओवर में 73 रन बनाने में सफल रहा। गुरबाज हालांकि इसके बाद हम वतन नूर अहमद और राशिद के प्रयासों से पवेलियन लौट गए। लेग स्पिनर नूर अहमद ने उसके बाद रिंकू की पारी का भी अंत किया, जिन्होंने 20 गेंदों पर 19 रन बनाए। रसेल ने राशिद पर दो छक्के लगाए। उन्होंने शमी की पारी की अंतिम गेंद पर आउट होने से पहले इस गेंदबाज पर छक्का और चौका लगाया। डेविड वीज आठ रन बनाकर नाबाद रहे।

Latest articles

अतिक्रमण की कार्रवाई के विरोध में आईं उमा भारती, पूर्व CM ने सड़क किनारे बेचा पोहा-जलेबी

टीकमगढ़। टीकमगढ़ शहर के व्यस्त सिविल लाइन रोड पर प्रशासन द्वारा की गई अतिक्रमण...

मंत्री कृष्णा गौर ने पेश की सादगी की मिसाल, कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के बीच बैठी नजर आईं

भोपाल। सादगी और विनम्रता का एक प्रेरणादायक उदाहरण हाल ही में सामने आया, जब...

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...