18.4 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeखेलपाकिस्तान को उसके घर में घुसकर डेरिल मिचेल सिखाया सबक, दो शतक...

पाकिस्तान को उसके घर में घुसकर डेरिल मिचेल सिखाया सबक, दो शतक लगाकर धुरंधर गेंदबाजों की निकाली

Published on

रावलपिंडी

पाकिस्तान के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड के स्टार खिलाड़ी डेरिल मिचेल ने लगातार दूसरे मैच में शतक लगाकर सनसनी मचा दी है। रावलपिंडी में खेले गए दूसरे वनडे मैच डेरिल मिचेल ने बेहतरीन 129 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 119 गेंदों का सामना किया जिसमें उन्होंने 8 चौके और 3 छक्के भी लगाए। सीरीज के पहले वनडे में भी डेरिल मिचेल ने शानदार शतकीय पारी खेली थी। पहले वनडे में भी मिचेल ने 113 रनों की दमदार पारी खेली थी लेकिन इसके बावजूद न्यूजीलैंड की टीम इस मैच में जीत हासिल नहीं कर सकी थी।

पाकिस्तान के खिलाफ डेरिल मिचेल पहले ऐसे बल्लेबाज बने हैं जिन्होंने उसके घर में लगातार दो वनडे शतक लगाने का कारनामा किया है। इसके अलावा मिचेल के करियर का यह तीसरा वनडे शतक भी था। मिचेल के अलावा न्यूजीलैंड की तरफ से टॉम लाथम ने भी 85 गेंदों में 98 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 1 छक्का भी लगाया।

इसके अलावा चाड बोवेस ने न्यूजीलैंड के लिए पारी की शुरुआत करते हुए बेहतरीन 51 रनों की पारी खेली। वहीं विल यंग 19 और जेम्स नीशम ने भी 17 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, जिसके कारण ही मेहमान टीम ने निर्धारित 20 ओवर के खेल में 5 विकेट के नुकसान पर 336 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।

पाकिस्तानी गेंदबाज रहे बेअसर
न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मुकाबले में पाकिस्तानी गेंदबाजी आक्रमण कुछ खास असरदार नहीं रही। पाकिस्तान की तरफ से सिर्फ हारिस रउफ ने भी अपना दमदार खेल दिखाया। हालांकि हारिस राउफ काफी महंगे भी साबित हुए। उन्होंने अपने 10 ओवर के स्पेल में 78 रन खर्च दिए।इसके अलावा पाकिस्तान की तरफ से नशीम शाह को सिर्फ एक सफलता मिल पाई। इसके अलावा और कोई भी गेंदबाज अपना असर नहीं दिखा सके।

Latest articles

अतिक्रमण की कार्रवाई के विरोध में आईं उमा भारती, पूर्व CM ने सड़क किनारे बेचा पोहा-जलेबी

टीकमगढ़। टीकमगढ़ शहर के व्यस्त सिविल लाइन रोड पर प्रशासन द्वारा की गई अतिक्रमण...

मंत्री कृष्णा गौर ने पेश की सादगी की मिसाल, कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के बीच बैठी नजर आईं

भोपाल। सादगी और विनम्रता का एक प्रेरणादायक उदाहरण हाल ही में सामने आया, जब...

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...