8.9 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयश्रीलंका जैसे हो जाएंगे पाकिस्तान के हालात, जनता होगी सड़कों पर... पूर्व...

श्रीलंका जैसे हो जाएंगे पाकिस्तान के हालात, जनता होगी सड़कों पर… पूर्व पीएम इमरान खान दे रहे चेतावनी

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के चेयरमैन इमरान खान ने चेतावनी दी है कि अगर चुनाव नहीं हुए तो देश में एक हिंसक विरोध प्रदर्शन होंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव न होने की स्थिति में पाकिस्तान को श्रीलंका जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। इमरान ने कहा, ‘ये मेरी चेतावनी नहीं, बल्कि विश्लेषण है। आम लोग रैलियों में अभी शांत हैं, इस उम्मीद में कि जल्द ही चुनाव हो जाएंगे।’

पार्टी कार्यकर्ताओं से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अगर लोगों को वोट देने के अधिकार से वंचित किया गया तो वे सड़कों पर उतर जाएंगे और कोई भी स्थिति को नहीं संभाल सकेगा। उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार अभी भी चुनाव से भाग रही है, उन्हें डर है कि वे हार जाएंगे। इमरान ने कहा, ‘पाकिस्तान की खराब आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए मैंने अब तक पार्टी के फैसले लिए हैं, जिससे हमारी अर्थव्यवस्था को नुकसान नहीं पहुंचा है। लेकिन अगर चुनाव में और देरी होती है तो स्थिति नियंत्रण से बाहर हो जाएगी।’

पाकिस्तान टूटने की कगार पर
देश की ओर से उन्होंने पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट के सभी न्यायाधीशों से आग्रह किया कि वे अपने मतभेदों को पीछे छोड़ कर राष्ट्र के लिए एकजुट हों। उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान टूटने की कगार पर था। अगर संविधान का उल्लंघन किया गया, जिसकी कोशिश हो रही है तो देश में जंगल राज आ जाएगा। देश अब सुप्रीम कोर्ट की ओर देख रहा है।’ इमरान खान ने घोषणा की है कि वह इस्लामाबाद, लाहौर और पेशावर में सोमवार को मजदूर दिवस के मौके पर रैली करेंगे।

देश में एक साथ हो चुनाव
देश में एक साथ चुनाव कराने को लेकर इमरान ने सरकार की ईमानदारी पर संदेह जताया। उन्होंने कहा, ‘हम सुप्रीम कोर्ट के अनुरोध पर सरकार के साथ बातचीत करने के लिए सहमत हुए और हमें पूरी ईमानदारी के साथ बातचीत की मेज पर आना होगा।’ उन्होंने खुलासा किया कि 2 मई को उनकी टीम बातचीत में शामिल होगी और अगर सरकार 14 मई तक लोकसभा और सभी विधानसभाओं को भंग करने के लिए प्रतिबद्ध है तो वे आगे बढ़ने और एक साथ देश में चुनाव कराने को तैयार है। उन्होंने यह भी कहा कि बजट के बाद विधानसभा को भंग करने के फैसले को वह नहीं मानेंगे।

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...