19.1 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeखेलयशस्वी जायसवाल ने वानखेड़े स्टेडियम पर दिखाया अपना जौहर, जड़ा IPL करियर...

यशस्वी जायसवाल ने वानखेड़े स्टेडियम पर दिखाया अपना जौहर, जड़ा IPL करियर का पहला शतक

Published on

मुंबई

यशस्वी जायसवाल मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। राजस्थान रॉयल्स के लिए उन्होंने अपने घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम पर शतक जड़ दिया है। सलामी बल्लेबाज करने उतरे यशस्वी ने छक्के से अपना खाता खोला। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। 53 गेंदों पर उन्होंने अपना शतक पूरा किया। 13 चौके और 6 छक्कों की मदद से उन्होंने शतक पूरा किया। यह उनका आईपीएल में पहला शतक है। इस सीजन में यह तीसरा आईपीएल शतक है।

उन्होंने इस सीजन की सबसे बड़ी पारी भी खेल दी है। 62 गेंदों पर 124 रनों की पारी खेलने के बाद यशस्वी आखिरी ओवर में आउट हुए। अपनी इस पारी में उन्होंने 16 चौके और 8 छक्के मारे। पारी के आखिरी ओवर में वह आउट हुए। वह आईपीएल में शतक लगाने वाले चौथे सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बन गए हैं।

सबसे कम उम्र में आईपीएल शतक लगाने वाले खिलाड़ी
19 साल, 253 दिन – मनीष पांडे (आरसीबी) बनाम डेक्कन चार्जर्स, सेंचुरियन, 2009
20 साल, 218 दिन – ऋषभ पंत (डीसी) बनाम SRH, दिल्ली, 2018
20 वर्ष, 289 दिन – देवदत्त पडिक्कल (आरसीबी) बनाम आरआर, मुंबई डब्ल्यूएस, 2021
21 वर्ष, 123 दिन – यशस्वी जायसवाल (RR) बनाम MI, मुंबई WS, आज
22 साल, 151 दिन – संजू सैमसन (डीसी) बनाम आरपीएस, पुणे, 2017

सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
यशस्वी जायसवाल आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। उनके नाम ऑरेंज कैप हो गया है। उनके इस सीजन में 428 रन हो गए हैं। सिर्फ फाफ डु प्लेसिस और डेवॉन कॉन्वे ने ही उनसे पहले 400 रन बनाए हैं। वह इस सीजन सबसे ज्यादा चौका लगाने वाले बल्लेबाज भी हैं।

यशस्वी जायसवाल 2020 अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। भारत को वहां फाइनल में हार मिली लेकिन यशस्वी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए। उसी सीजन राजस्थान रॉयल्स ने नीलामी में उन्हें खरीदा लेकिन लीग में सिर्फ 3 ही मैच खेलने का मौका मिला। 2021 और 2022 सीजन में वह 10-10 मैचों में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे लेकिन उनके प्रदर्शन में निरंतरता की कमी थी। लेकिन आईपीएल 2023 में वह अलग से फॉर्म में चल रहे हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में यशस्वी ने एक और तूफानी पारी खेली।

 

Latest articles

अतिक्रमण की कार्रवाई के विरोध में आईं उमा भारती, पूर्व CM ने सड़क किनारे बेचा पोहा-जलेबी

टीकमगढ़। टीकमगढ़ शहर के व्यस्त सिविल लाइन रोड पर प्रशासन द्वारा की गई अतिक्रमण...

मंत्री कृष्णा गौर ने पेश की सादगी की मिसाल, कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के बीच बैठी नजर आईं

भोपाल। सादगी और विनम्रता का एक प्रेरणादायक उदाहरण हाल ही में सामने आया, जब...

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...