15.1 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeभेल न्यूज़MP में कांग्रेस सरकार बनी तो 1 मई को सरकारी छुट्टी होगी...

MP में कांग्रेस सरकार बनी तो 1 मई को सरकारी छुट्टी होगी घोषित: कमलनाथ

Published on

– गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में मई दिवस पर कांग्रेस ने दिखाया दम, कमलनाथ को सुनने उमड़ी भीड़

भोपाल

सोमवार को भोपाल गोविंदपुरा विधानसभा स्थित पिपलानी में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ अंतरराष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर आयोजित आम सभा को सुनने हजारों की संख्या भीड़ उमड़ी। साफ जाहिर है कि इस क्षेत्र में कांग्रेस ने मई दिवस पर काफी दम दिखाया। टिकट के दावेदारों में झंडे-बैनर के साथ उद्योग नगरी को पाट दिया। इस मौके पर मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यंमत्री कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस सरकार आने के बाद प्रदेश में 1 मई को सरकारी अवकाश रहेगा। वह गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में सभा को संबोधित कर रहे थे।

इस दौरान उन्होंने सीएम शिवराज सिंह चौहान पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मैं गर्व से कहता हूं, मैं हिन्दू हूं। लाड़ली बहना योजना की सीएम शिवराज सिंह को अब बहनें याद आने लगी हैं, लेकिन सबसे ज्यादा महिलाओं पर अत्याचार मध्यप्रदेश में हो रहे हैं। शिवराज कहते है कि मैं किसान का बेटा हूं, लेकिन कितनी बारिश हुई, किसानों को नुकसान हुआ उनकी बात कीजिए। मुंह चलाने और सरकार चलाने में अंतर होता है। उन्होंने कहा कि नौजवानों को क्या मंदिर, मस्जिद में रोजगार मिलेगा? रोजगार तब मिलता है, जब सरकार की नीयत ठीक होती है।

प्रदेश सरकार हो चुकी है कर्जदार-
कमलनाथ ने कहा- युवा, किसान, मजदूर, महिलाओं सभी को यह सोचना होगा कि खुद को बचना है या बीजेपी को बचाना है। प्रदेश सरकार में कितना कर्जा हो चुका है, लेकिन इस कर्ज से किया क्या, आशा बहनों, आउट सोर्स कर्मचारी इनमें से किसी की मांगे पूरी हुई हैं क्या? चुनाव से 8 महीने पहले बहनों की याद आई। इस समय प्रदेश के नौजवानों को रोजगार देना सबसे बड़ी चुनौती है।

दावेदार कर रहे थे नारेबाजी-
बड़ी बात यह है कि सभा में टिकट के दावेदारों ने अपने समर्थकों के साथ जमकर नारेबाजी शुरू की। समर्थक हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी कर रहे थे, मंच से कहा – आप लोग अपना नुकसान कर रहे हैं। सभा शुरू हो चुकी है, शांत रहिए। मंच से शांत रहने की अपील की। लेकिन जैसे ही नाथ बोलने के लिए खड़े हुए तो फिर नारेबाजी शुरू हो गई तो कमलनाथ नाराज हो गए। इधर, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने मंच से कहा हमें कष्ट होता है जब कोई आपको भूतपूर्व मुख्यमंत्री कहता है, हमें खुशी होती है जब आप मप्र का नेतृत्व करते हैं। उन्होंने कहा कि सोमवार के पावन दिन पर बाबा महाकाल से प्रार्थना करता हूं कि 2023 में आप मप्र का नेतृत्व मिले।

लेबर वर्ग के बीच पकड़ बनाने की कवायद
बड़ी बात यह है कि गोविन्दपुरा औद्योगिक क्षेत्र के साथ ही भेल जैसा बड़ा कारखाना है। इस क्षेत्र में श्रमिकों की बड़ी आबादी है। गोविंदपुरा और हबीबगंज औद्योगिक क्षेत्र में भी हजारों मजदूर काम करते है। इस क्षेत्र से बीजेपी नेता स्व. बाबूलाल गौर को श्रमिक वर्ग का समर्थन हमेशा से रहा है। अब कांग्रेस श्रमिक दिवस के बहाने श्रमिकों में पैठ बनाने की कवायद में जुटी है।

अन्ना नगर से पिपलानी तक निकाली रैली, जगह-जगह हुआ स्वागत
गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में पहली बार कांग्रेस नेताओं को एकजुट होते हुए देखा गया है। दो दिन पहले से ही मई दिवस पर श्री कमलनाथ की सभा को सफल करने के लिए बैठकों का दौर शुरू रहा। सोमवार को भेल क्षेत्र के अन्ना नगर, पिपलानी, गांधी मार्केट और पिपलानी पेट्रोल पंप पर स्टेज बनाकर श्री नाथ का स्वागत किया गया। बाइक रैली भी अन्ना नगर से शुरू होकर कार्यक्रम स्थल तक पहुंंची। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अलावा आम जन भी सभा मेेें शामिल हुए। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, मुकेश नायक, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, वरिष्ठ कांग्र्रेस नेता गोविंद गोयल, आरडी त्रिपाठी, विधायक आरिफ मसूद, आरिफ अकील, आसिफ जकी, सुनिल सूद, जेपी धनोपिया, कैलाश मिश्रा, महेश मालवीय, केपी सिंह, अमित शर्मा, दीपक गुप्ता, विपिन चौकसे, मनीष यादव, महेश दुबे, वीडी गौतम, रविंद्र साहू, राजीव सिंह, प्रकाश चौकसे, रामबाबू शर्मा, पुरूषोत्तम सिंह, पूर्व महापौर विभा पटेल, जीत राजपूत, संजीव सक्सेना, प्रदीप शर्मा, योगेंद्र कौशल आदि मौजूद थे।

इंटक यूनियन रैली निकाल पहुंची नाथ की सभा में
भोपाल। सोमवार को गोविन्दपुरा विधानसभा क्षेत्र के पिपलानी में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की सभा में इंटक यूनियन के कार्यकर्ता और पदाधिकारी पहुंंचे। मध्य प्रदेश इंटक अध्यक्ष आरडी त्रिपाठी ने नाथ से मजदूरों की वर्तमान स्थिति के सन्दर्भ में चर्चा की।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

बीएचईएल की एक यूनियन के नेता अब बनेंगे निफ्टू के अध्यक्ष

भेल भोपाल के कुछ यूनियन नेताओं की जितनी तारीफ की जाये कम है ।...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...