13.5 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयजुआ खेलने थाईलैंड पहुंच गए 80 भारतीय, आधी रात पुलिस की छापेमारी...

जुआ खेलने थाईलैंड पहुंच गए 80 भारतीय, आधी रात पुलिस की छापेमारी में हुए गिरफ्तार

Published on

बैंकॉक

थाईलैंड के पटाया में 80 भारतीयों को जुआ खेलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि सोमवार को पटाया के एक लग्जरी होटल में जुआ खेलने की सूचना मिली थी। इस दौरान की गई छापेमारी में 80 भारतीय जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है। चोनबुरी पुलिस प्रमुख मेजर जनरल कम्पोल लीलाप्रापोर्न ने कहा कि बंग लामुंग जिले के तम्बॉन नोंग प्रू में स्थित एशिया पटाया होटल में आधी रात के करीब छापा मारा गया। यह छापेमारी खुफिया जानकारी मिलने के बाद की गई थी कि कई भारतीय नागरिकों ने 27 अप्रैल से 1 मई तक इस होटल के कमरे को बुक किया था। उन्होंने जुए के लिए सम्पाओ नाम के एक मीटिंग रूम को किराए पर भी लिया था।

गिरफ्तार 93 लोगों में 80 भारतीय जुआरी
जब आधी रात को होटल में पुलिस पहुंची तो सम्पाओ में बड़ी संख्या में जुआरी बक्कारा और ब्लैकजैक खेलते हुए पाए गए। पुलिस को देखकर उन्होंने भागने की कोशिश की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। पुलिस ने 93 लोगों को हिरासत में लिया। इनमें 83 भारतीय, छह थाई और चार म्यांमार के नागरिक हैं। गिरफ्तार किए गए 93 में से 80 भारतीय जुआरी थे जबकि अन्य खेल आयोजक और कर्मचारी थे।

पुलिस ने क्या-क्या बरामद किया
पुलिस ने चार बैकारेट टेबल, तीन ब्लैकजैक टेबल, कार्ड के 25 सेट, 209215000 चिप्स, 160000 भारतीय रुपये, आठ क्लोज-सर्किट कैमरे, 92 मोबाइल फोन, तीन नोटबुक कंप्यूटर, एक आईपैड और तीन कार्ड डीलर मशीनें जब्त कीं। एक लॉगबुक भी जब्त की गई जिसमें जुए के क्रेडिट रिकॉर्ड किए गए थे, जिसमें प्रचलन में लगभग 1,000 मिलियन रुपये का क्रेडिट दिखाया गया था। इसके अलावा नशे के लिए चार मॉर्डन हु्क्का को भी जब्त किया गया।

थाई महिला थी आयोजन की मास्टरमाइंड
पुलिस ने बताया कि इस आयोजन की मास्टरमाइंड 32 साल की सित्रानन कैवलोर है। कैवलोर ने स्वीकार किया कि उसने जुए के लिए जगह और जुआरियों के ठहरने के लिए कमरों की व्यवस्था की थी। उसने यह भी खुलासा किया कि इस जुए में शामिल होने के लिए हर एक भारतीय टूरिस्ट से 50,000 baht का शुल्क लिया गया था। जुए के लिए कमरा 120,000 baht में किराए पर लिया गया था। उसने बताया कि जुआरियों को खाना और रूम सर्विस देने के लिए पाकिन नामक एक थाई व्यक्ति को पैसे दिए गए थे। उसने यह भी कहा कि जुआ के सभी सामान भारत से लाए गए थे।

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...