12 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयगोल्डी बरार पर कनाडा पुलिस ने घोषित किया 1.5 करोड़ का इनाम,...

गोल्डी बरार पर कनाडा पुलिस ने घोषित किया 1.5 करोड़ का इनाम, मूसेवाला मर्डर में आया था नाम

Published on

चंडीगढ़

पंजाब मूल के सतिंदरजीत सिंह बराड़ उर्फ गोल्डी बराड़ पर कनाडा पुलिस ने डेढ़ करोड़ का इनाम घोषित किया है। गोल्डी बराड़ पर पंजाब के प्रसिद्ध गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या करवाने का आरोप है। गोल्डी ही मूसेवाला हत्याकांड का कथित मास्टरमाइंड है। उसी ने कनाडा से बैठकर भारत में लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह से मूसेवाला की हत्या करवाई थी। कनाडा पुलिस ने देश के 25 मोस्ट वॉन्टेड भगोड़ों में सूची जारी की है। इस लिस्ट गोल्डी बराड़ का नाम 15वें नंबर पर है।रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस ने सोमवार को एक सूची ‘बोलो (बी ऑन द लुकआउट) प्रोग्राम’ में जारी की। इस सूची में गोल्डी बराड़ का नाम भी है। उसका नाम पंद्रहवें नंबर पर शामिल है।

पुलिस ने जारी किए 25 नाम
सभी 25 भगोड़ों के बीच उनके आदमकद कटआउट को टोरंटो के योंग-डंडास स्क्वायर में प्रदर्शित किया गया है। सोमवार को 750,000 डॉलर से अधिक के पुरस्कारों की घोषणा की गई, जिसमें 25 सर्वाधिक वांछितों में से कई को 50,000 डॉलर से लेकर 100,000 डॉलर तक के पुरस्कारों से जोड़ा गया। गोल्डी पर डेढ़ करोड़ रुपये का इनाम है।

2017 में कनाडा पहुंचा था गोल्डी
गोल्डी बराड़ 2017 में स्टूडेंट वीजा पर कनाडा पहुंचा था। उसने कथित तौर पर मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली थी और तब से फरार चल रहा था। वह पंजाब के मुक्तसर का रहने वाला है। बीते महीने खबर आई थी कि पुलिस ने उसे कनाडा में हिरासत में ले लिया है लेकिन बाद में यह गलत निकला।

गोल्डी बराड़ पर ये आरोप
इंटरपोल के अनुसार, 29 वर्षीय गोल्डी बराड़ हत्या, आपराधिक साजिश और अवैध हथियारों की तस्करी में शामिल है। उसके खिलाफ पहले ही एक रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया जा चुका है। उसे पकड़ने के लिए पंजाब पुलिस कनाडा तक गई थी लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा।

पंजाब पुलिस ने पिछले साल 29 मई को मनसा जिले में मूसेवाला की हत्या के लिए गोल्डी बराड़ और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को जिम्मेदार ठहराया है। मनसा कोर्ट में पिछले साल 26 अगस्त को दायर 1,850 पन्नों के पुलिस चार्जशीट में बिश्नोई गैंग के सदस्य गोल्डी बराड़ का नाम है। इसमें कहा गया है कि मूसेवाला की हत्या युवा अकाली नेता मिद्दुखेरा की हत्या के प्रतिशोध में की गई थी।

मूसेवाला हत्याकांड की चार्जशीट में क्या?
चार्जशीट में नामजद अन्य लोगों में जेल में बंद गैंगस्टर बिश्नोई और जग्गू भगवानपुरिया, मनमोहन मोहना, दीपक टीनू, संदीप केकड़ा, अंकित सिरसा, प्रियव्रत फौजी, सचिन भिवानी, केशव, कशिश, मनप्रीत मनु और जगरूप रूपा शामिल हैं। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स के प्रमुख प्रमोद बान के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) मूसेवाला की हत्या की जांच कर रहा है।

गोल्डी के पकड़े जाने की आई थी खबर
बान ने कहा है कि मुख्य साजिशकर्ता बिश्नोई ने स्वीकार किया है कि मिद्दुखेरा की हत्या का बदला लेने के लिए अगस्त 2021 में योजना बनाई गई थी। दिसंबर 2022 में, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दावा किया कि गोल्डी बराड़ को कैलिफोर्निया में पुलिस ने हिरासत में लिया है। बाद में गोल्डी बराड़ का एक कथित वीडियो सामने आया जिसमें उसने दावा किया कि उसे न तो हिरासत में लिया गया है और न ही वह अमेरिका में था।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...