17.7 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयलादेन का 'दोस्‍त' था पाकिस्‍तान सेना के प्रवक्‍ता का पिता, भारत को...

लादेन का ‘दोस्‍त’ था पाकिस्‍तान सेना के प्रवक्‍ता का पिता, भारत को दी है घुसकर मारने की गीदड़भभकी

Published on

रावलपिंडी

पाकिस्‍तान सेना की मीडिया विंग इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के डीजी यानी इसके मुखिया मेजर जनरल अहमद शरीफ चौधरी काफी खबरों में हैं। अभी कुछ दिनों पहले चौधरी भारत को उसकी सीमा में घुसकर मारने की धमकी दे रहे थे। चौधरी का कहना का कि जम्‍मू कश्‍मीर न कभी भारत का था और न ही यह कभी इसका हिस्‍सा बन पाएगा। ऐसे में अगर किसी ने कोई भी दुस्‍साहस किया तो उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। मगर चौधरी खुद यह भूल गए कि वह खुद आतंकवाद से काफी गहरे तक जुड़े हैं। उनके पिता सुल्तान बशीरुद्दीन महमूद के अल कायदा सरगना ओसामा बिन लादेन के साथ गहरे रिश्‍ते थे। साथ ही उन्‍हें अमेरिका ने भी प्रतिबंधित किया हुआ है। लादेन अमेरिका पर 9/11 हमलों का मास्‍टरमाइंड था और साल 2011 में एबटाबाद में उसे ढेर कर दिया गया था।

लादेन को दी परमाणु हथियारों की जानकारी
सुल्तान बशीरुद्दीन महमूद विज्ञान पर अपने अजब-गजब दावों की वजह से भी जाने जाते हैं। उन्होंने एक बार कहा था कि पाकिस्‍तान जिन्‍न की मदद से बिजली पैदा कर सकता है। मेजर जनरल शरीफ को जनरल आसिम मुनीर की सिफारिश पर आईएसपीआर का मुखिया नियुक्त किया गया था। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के मुताबिक बशीरुद्दीन ने लादेन से मुलाकात की थी। उन्‍होंने लादेन को परमाणु हथियार कार्यक्रम के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचे और परमाणु हथियारों के प्रभावों के बारे में जानकारी प्रदान की थी। पेशे से वैज्ञानिक बशीरुद्दीन पर एक आतंकी संगठन उम्मा तामीर-ए-नौ के लिए फंडिंग का भी आरोप है।

जर्मनी और यूके में पढ़ाई
जर्मनी और यूनाइटेड किंगडम की यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले बशीरुद्दीन को पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने देश के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान, सितारा-ए-इम्तियाज से सम्मानित किया था। हालांकि, बाद में, बशीरुद्दीन उनके कट्टर आलोचक बन गए, और अफगानिस्तान में जिहादियों के समर्थन करने लगे। शरीफ को जिस समय नियुक्‍त किया गया तो उस समय पिता की जिहादी गतिविधियों के लिंक के बारे में संक्षिप्त पूछताछ की गई थी। सूत्र ने कहा कि जांच ने हालांकि शरीफ को संदेह से मुक्त कर दिया गया था। यह अभी तक साफ नहीं हो सका है कि उन्‍हें अपने पिता की फंड इकट्ठा करने वाली गतिविधियों के बारे में मालूम था या नहीं।

अजब-गजब किताबें
पाकिस्तान परमाणु ऊर्जा आयोग से रिटायर होने के बाद बशीरुद्दीन ने कई ऐसी किताबें लिखी जो धर्म को विज्ञान के साथ मिलाने की मांग करने वाली थीम पर थीं। उन्‍होंने ऐसी ही एक किताब लिखी जिसमें कयामत के दिन के टेक्‍नोलॉजी और मौत के बाद के जीवन को लेकर चेतावनी दी गई थी। इसमें लिखा था अंतिम घंटा बहुत दूर नहीं है। किताब के मुताबिक अगले सौ साल में दुनिया खत्‍म हो जाएगी और ऐसे में जीवन का कोई महत्व नहीं है।

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...