10.6 C
London
Thursday, April 2, 2026
Homeभोपालरूम में जहर की खाली शीशी, फांसी पर लटकी थी महिला, होटल...

रूम में जहर की खाली शीशी, फांसी पर लटकी थी महिला, होटल का खौफनाक मंजर

Published on

इंदौर,

मध्य प्रदेश के इंदौर में होटल रूम में 25 साल की युवती ने आत्महत्या कर ली. उसने शुक्रवार को होटल में चेक इन किया था. शनिवार सुबह जब उसके रूम (307) में किसी तरह हलचल होती नजर नहीं आई तो फिर पुलिस को बुलाया गया था. दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला गया है. परिवार के मुताबिक ईशा को उसकी कोचिंग का टीचर परेशान किया करता था. उसी के कारण ईशा काफी परेशान रहती थी.

दरअसल, शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में मौजूद होटल के रूम नंबर 307 में ईशा जैन नाम की युवती रुकी हुई थी. शनिवार सुबह होटल स्टाफ साफ-सफाई के ईशा के रूम का दरवाजा खटखटा रहा था. मगर, काफी देर तक दरवाजा नहीं खोला गया. साथ ही कमरे के अंदर से किसी तरह हलचल भी स्टाफ को सुनाई नहीं दी.

फंदे पर लटकी थी ईशा, कमरे में फैला था जहर
स्टाफ ने तत्काल ही इसकी जानकारी अपने मैनेजर को दी और मैनेजर ने पुलिस को बुला लिया. पुलिस टीम ने भी दरवाजा खुलवाने के लिए ईशा को काफी आवाजें दी. जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस ने उसे तोड़ दिया. अंदर देखा तो ईशा फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी. साथ ही कमरे में काफी सारी जहर की शीशी भी फैली हुई थीं. पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और ईशा के परिवार से संपर्क किया. साथ ही पुलिस ने होटल का सीसीटीवी भी चैक किया.

टीचर के कारण ईशा की गई जान
ईशा के मामा लोकेश गंगवाल ने पुलिस को बताया कि ईशा सालों से एक कोचिंग सेंटर के टीचर के संपर्क में है. वह ईशा से करीब 10 साल बड़ा है. वह उसे काफी समय से परेशान कर रहा था. उसी के चलते ईशा की सगाई तक टूट गई थी. करीब दो महीने पहले ही ईशा की दूसरे लड़के से शादी हुई थी.

दो दिन पहले दर्ज हुई थी ईशा की मिसिंग रिपोर्ट
मामले पर एसीपी सोनाक्षी सक्सेना का कहना है कि दो दिन पहले ही सदर बाजार के थाने में ईशा की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी. पीड़ित परिवार ने एक व्यक्ति पर आरोप लगाया है. शव को पोस्ट मार्टम कराया गया है. केस दर्ज किया गया और जांच शुरू कर दी गई है.

 

Latest articles

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...

एमपी में सेहत से खिलवाड़: ग्वालियर मिलावट में नंबर-1, दूध-घी जैसे रोजमर्रा के 2000 से ज्यादा सैंपल फेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध के दावों के बीच मिलावटखोरी का...

More like this

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...