6.5 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीययूएई में चांद को धरती पर उतारने की तैयारी, दुबई में बनेगा...

यूएई में चांद को धरती पर उतारने की तैयारी, दुबई में बनेगा अनोखा होटल, दुनिया में रचेगा इतिहास

Published on

अबू धाबी

दुनिया में लगातार स्पेस टूरिज्म की बात हो रही है। यानी कि लोग अंतरिक्ष में घूमने जा सकेंगे, वहां बने होटलों में रहेंगे। स्पेस टूरिज्म के तहत चांद पर होटल बनाने की बात हो रही है। लेकिन ये कब तक संभव होगा ये बता पाना मुश्किल है। चांद पर होटल बने न बने लेकिन मून वर्ल्ड रिसॉर्ट की टीम धरती पर ही चांद को उतारना चाहती है। ये कंपनी चांद की तरह दिखने वाले होटल की एक सीरीज बनाना चाहती है। कंपनी गोलाकार आकृति के होटल दुबई में बनाना चाहती है।

यह होटल 360 डिग्री का गोलाकार होगा। इस होटल पर चांद के गड्ढे यानी क्रेटर भी बने होंगे। जगह की लोकेशन और अनुमतियों के आधार पर यह होटल 2,042 फुट की परिधि के साथ 224 मीटर ऊंचा हो सकता है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक कनाडा के उद्यमी और मून वर्ल्ड रिसॉर्ट्स के सह संस्थापक माइकल आर हेंडरसन ने बताया कि चंद्रमा के आकार का होटल हर कोई पहचान सकेगा। दुनिया के 8 अरब लोग इसे देखते हैं और हर कोई इसे पसंद करता है।

क्या होगा इसके अंदर
हेंडरसन के मुताबिक हर मून वर्ल्ड रिजॉर्ट बहुत ही शानदार होगा। यह एक पूरी तरह से एकीकृत डेस्टिनेशन रिसॉर्ट होंगे, जिसके अंदर बहुत सारे घटक पहले से ही होंगे। उदारण के लिए इसमें एक कन्वेंशन सेंटर, रेस्तरां और स्पा होगा। इसके अंदर स्पेस से जुड़ी अनोखी चीजें देखने को मिलेंगी। आर्टिस्टिक मॉडल में दिखाया गया है कि इसके अंदर अंतरिक्ष यान वाले इंटीरियर होंगे। हेंडरसन के मुताबिक जो लोग चंद्रमा पर जाने की ख्वाहिश रखते हैं उन्हें यह स्पेस में होने का अहसास कराएगा।

बनाए जाएंगे चार चांद
उन्होंने कहा कि चांद की सतह पर जाना कैसा होगा यह हम आपको अहसास कराएंगे। मून वर्ल्ड रिसॉर्ट दो दशकों से काम कर रहा है। लेकिन यह परियोजना जबरदस्त तकनीकी चुनौतियों के साथ आती है। हेंडरसन बताते हैं कि वह और सह-संस्थापक सैंड्रा जी मैथ्यू इसे वास्तविकता बनाने के लिए स्वतंत्र इंजीनियरों और आर्किटेक्ट्स के साथ काम कर रहे हैं। कंपनी का लक्ष्य है कि ऐसे चार चांद वाले होटल बनाए जाएं। एक उत्तरी अमेरिका, एक यूरोप, एक खाड़ी देश और एक एशिया में होगा।

Latest articles

निगम के सेंट्रल वर्कशाप में लोकायुक्त का छापा, कर्मचारियों से पूछताछ, दस्तावेजों की जांच

निगम के वाहनों की मरम्मत के नाम पर फर्जी बिल बनाकर भुगतान किए जाने...

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...