2.1 C
London
Saturday, February 14, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयजो हश्र नाजीवाद का हुआ, वही हाल रूस का करेंगे... यूक्रेन के...

जो हश्र नाजीवाद का हुआ, वही हाल रूस का करेंगे… यूक्रेन के राष्‍ट्रपति जेलेंस्‍की ने खाई कसम

Published on

कीव

यूक्रेन के राष्‍ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्‍की ने सोमवार को कसम खाई है कि रूस की सेनाओं को उसी तरह से मात दी जाएगी जिस तरह से नाजीवादी को हरायर गया था। जेलेंस्‍की ने कहा कि सन् 1945 में जो हाल नाजी की सेनाओं वाले जर्मनी का हुआ थ, वही हाल अब रूस का होगा। जेलेंस्‍की ने याद दिलाया कि कैसे द्वितीय विश्‍व युद्ध के समय नाजी सेना को बुरी तरह से पीटा गया था। यूरोप डे के मौके पर जेलेंस्‍‍की ने अपने भाषण में यह बात कही है। जेलेंस्‍की का यह बयान ऐसे समय में आया है जब पिछले दिनों यूक्रेन ने रूस की सबसे शक्तिशाली किंझल मिसाइल को ढेर करने की बात कही है।

रूस को मिलेगी शिकस्‍त
जेलेंस्‍की ने कहा, ‘आज का आधुनिक रूस सभी पुरानी बुराईयों को लेरकर आया है तो उसे बता दें कि जिस तरह से नाजीवाद को पीटा गया था, उसी तरह से उसे भी शिकस्‍त मिलेगी।’ वॉर मेमोरियल के सामने खड़े जेलेंस्‍की ने एक वीडियो जारी कर यह बात कही है। जेलेंस्‍की ने इसके साथ ही ऐलान किया कि उन्‍होंने संसद में एक बिल भेजा है। इस बिल में आठ मई को यूक्रेन में द्वितीय विश्‍व युद्ध के कार्यक्रम और नौ मई को यूरोप डे मनाने की बात कही गई है।

जेलेंस्‍की के इस प्रस्‍ताव का यूरोपियन यूनियन ने भी स्‍वागत किया है। इस प्रस्‍ताव का मकसद यूरोप को संगठित करना और रूस को करारा जवाब देना है। आठ मई 1945 को मित्र देशों की सेनाओं के सामने नाजी जर्मनी ने आत्‍मसमर्पण कर दिया था। वहीं इससे अलग द्वितीय विश्व युद्ध में सोवियत संघ की जीत का जश्न मनाने के लिए मास्को में विजय दिवस मनाया जाता है।

यूक्रेन की जीत से देंगे जवाब
जेलेंस्‍की ने कहा कि रूस ‘आक्रामकता और कब्जे’ के साथ-साथ ‘सामूहिक हत्या और यातना’ के लिए जिम्मेदार है। इसका जवाब यूक्रेन की जीत से दिया जाएगा।’ जेलेंस्‍की का यह भाषण ऐसे समय में आया है जब आठ घंटे पहले ही यूक्रेन की सेना ने का था कि उसने रूस की तरफ से लॉन्‍च किए गए 35 हमलावर ड्रोन्‍स ढेर कर दिए हैं। इससे अलग दक्षिणी क्षेत्र ओडेसा में अधिकारियों ने एक गोदाम पर हवाई हमले की जानकारी दी। इस हमले में तीन लोगों के घायल होने की खबरें हैं।

Latest articles

भोपाल में प्रशासनिक फेरबदल, 11 आईएएस और 4 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुक्रवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। सामान्य प्रशासन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया ‘टाइगर इंटरनेशनल हाफ मैराथन’ का शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में शुक्रवार को 'अलवर टाइगर इंटरनेशनल हाफ मैराथन'...

भजनलाल सरकार में राजस्थान के निर्यात में रिकॉर्ड उछाल: पहली छमाही में ही 50,900 करोड़ के पार पहुँचा आंकड़ा

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान के निर्यात सेक्टर का निरंतर विकास हो...

छह छंदों के साथ ‘वंदे मातरम्’ का गायन अनिवार्य, सरकार ने जारी किए आदेश

भोपाल मध्य प्रदेश सरकार ने देशभक्ति की भावना को और प्रगाढ़ करने के उद्देश्य से...

More like this

वेनेजुएला के राष्ट्रपति को न्यूयॉर्क कोर्ट में पेश किया

न्यूयॉर्क।वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को न्यूयॉर्क की एक अदालत में पेश किया गया।...

राष्ट्रपति भवन में पुतिन का भव्य स्वागत

नई दिल्ली।पुतिन का भारत दौरा आज दूसरे दिन भी जारी है। राष्ट्रपति भवन में...

हांगकांग में 35 मंजिलों वाली 8 इमारतें जलकर खाक, 44 लोगों की मौत

हांगकांग।हांगकांग के ताइ पो जिले में एक बड़े रिहायशी कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग...