14 C
London
Friday, May 8, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'भारत में बिलावल के साथ हुआ ऐसा सलूक, मेहमान...', क्यों भड़के पाकिस्तानी

‘भारत में बिलावल के साथ हुआ ऐसा सलूक, मेहमान…’, क्यों भड़के पाकिस्तानी

Published on

नई दिल्ली,

पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने अपने भारत दौरे में कश्मीर में जी-20 की आगामी बैठक को लेकर जो धमकी भरा बयान दिया, उसे लेकर भारत में उनकी काफी आलोचना हो रही है. वहीं, पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने उनके बयान पर सफाई देते हुए कहा है कि बिलावल के बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया. इस बात को लेकर पाकिस्तान के लोग भी भड़क गए हैं और कह रहे हैं कि भारत में बिलावल का अपमान हुआ है.

पाकिस्तान के जाने-माने एक्टर अदनान सिद्दीकी ने कहा है कि एक अच्छा मेजबान राजनीतिक मतभेदों को दूर रखकर मेहमानों का सम्मान करता है.दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी के साथ फिल्म मॉम में काम कर चुके एक्टर ने लिखा, ‘एक अच्छा मेजबान मेहमाननवाजी के मूल्य को बरकरार रखता है और किसी भी राजनीतिक या वैचारिक मतभेदों की परवाह किए बिना मेहमानों से सम्मान के साथ व्यवहार करता है. किसी मेहमान को नीचा दिखाने से कोई लाभ नहीं होता बल्कि इससे स्थिति और खराब ही होती है.’

अन्य पाकिस्तानी यूजर्स भी लिख रहे हैं कि भारत में बिलावल भुट्टो के साथ सही तरीके से बर्ताव नहीं हुआ. सनाफ नाम के एक यूजर ने लिखा, ‘मेजबान को इतना ठंडे तरीके से बर्ताव नहीं करना चाहिए था.’

क्या कहा था बिलावल ने?
बिलावल भुट्टो 4-5 मई के बीच गोवा में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक में भाग लेने भारत आए थे. 12 सालों में यह पहली बार था जब पाकिस्तान के किसी विदेश मंत्री ने भारत का दौरा किया हो. एससीओ की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में बिलावल ने कहा कि कश्मीर में जी-20 की बैठक आयोजित करना भारत की संकीर्णता को दिखाता है.

मेजबान भारत ने 22-24 मई के बीच अंतरराष्ट्रीय पर्यटन पर जी-20 की बैठक को कश्मीर में कराने का फैसला किया है जिस पर पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने सख्त आपत्ति जताई.उन्होंने कहा था, ‘हम इसकी निंदा करते हैं और वक्त आने पर हम इसका ऐसा जवाब देंगे कि याद रहेगा.’ हालांकि, बाद में पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने उनके बयान पर सफाई देने की कोशिश में कहा था कि भारत के कई मीडिया आउटलेट्स ने बिलावल के बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश करने की कोशिश की.

‘आतंक का प्रवक्ता’ कहने पर पाकिस्तानियों को आपत्ति
वहीं, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी बैठक के बाद प्रेस से बात करते हुए कहा कि बिलावल ‘आतंक की इंडस्ट्री के प्रवक्ता हैं, वो इसको बढ़ावा देने और इसे सही ठहराने वाले हैं.’पाकिस्तान के पत्रकार गुलाम अब्बास शाह ने जयशंकर के इस बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि भारत में बिलावल भुट्टो से जिस तरीके से बर्ताव किया गया, इससे उन्हें झटका लगा है.

उन्होंने ट्वीट किया, ‘बिलावल भुट्टो जरदारी के साथ जिस तरीके से बर्ताव किया गया, वो झटका देने वाला है. एससीओ शिखर सम्मेलन के अंत में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने विवादित टिप्पणी की और उन्हें आंतक का प्रवक्ता, इसे बढ़ावा देने और इसे सही ठहराने वाला कहा. इन टिप्पणियों के बाद क्या पीएम शहबाज शरीफ जुलाई में भारत जाएंगे?’

गौरतलब है कि 3-4 जुलाई के बीच एससीओ राष्ट्राध्यक्षों की अहम बैठक होने वाली है. इस बैठक में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी हिस्सा ले रहे हैं. उम्मीद है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी इसमें हिस्सा ले सकते हैं.पंजाब पुलिस के इंस्पेक्टर जनरल रहे ख्वाजा खालिद फारूक ने भी ट्विटर पर लिखा, ‘दोनों पड़ोसियों के बीच द्विपक्षीय रिश्तों के ठीक होने की कोई संभावना नहीं है, यह निराशाजनक है.’एक अन्य पाकस्तानी यूजर ने लिखा, ‘इससे अधिक अपमान की बात क्यों हो सकती है. कितनी शर्म की बात है.’

 

Latest articles

मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ रहीं आत्महत्याएं, 15 हजार के आंकड़ों के साथ देश में तीसरे स्थान पर

भोपाल। मध्य प्रदेश में आत्महत्या के लगातार बढ़ते मामले सामाजिक और मानसिक स्वास्थ्य व्यवस्था...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

BHEL भोपाल में तकनीकी उन्नयन को बढ़ावा: नई मशीनों के उद्घाटन से उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी

भोपाल। Bharat Heavy Electricals Limited (बीएचईएल), भोपाल में तकनीकी आधुनिकीकरण की दिशा में एक...

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...