14 C
London
Friday, May 8, 2026
Homeभोपाल'15-20 शव तो हमने अपने हाथों से निकाले, घायलों का बचना भी...

’15-20 शव तो हमने अपने हाथों से निकाले, घायलों का बचना भी मुश्किल’, प्रत्यक्षदर्शी से जानिए खरगोन बस हादसे की कहानी

Published on

खरगोन

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में मंगलवार सुबह हुआ बस हादसा ड्राइवर की लापरवाही की वजह से हुआ। घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण गिरधारी मंडलोई ने बताया कि बस की स्पीड काफी ज्यादा थी। इसके चलते ड्राइवर का नियंत्रण बिगड़ा और बस पुल से नीचे नदी में जा गिरी।

गिरधारी ने बताया कि बस के नीचे गिरते ही वे वहां पहुंचे तो चारों ओर चीख-पुकार मची हुई थी। वे अन्य लोगों के साथ बस में फंसे लोगों को निकालने में जुट गए। बस पूरी भरी हुई थी। इसमें 50 से ज्यादा लोग सवार थे। 15-20 शव तो उन्होंने खुद निकाले। गिरधारी ने यह भी बताया कि हादसे में घायल लोगों की हालत भी काफी खराब है। उनमें से कितने की जान बच पाएगी, यह कहना मुश्किल है।

स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि इस रूट पर चलने वाली बसों में अधिकतर क्षमता से ज्यादा यात्रियों को भरा जाता है। लोगों के विरोध करने पर बस का स्टाफ रंगदारी करता है। यात्रियों को मार-पीट की धमकी दी जाती है। आरटीओ से शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं होती। इसके चलते लोग ऐसी ही हालत में यात्रा करने को मजबूर हैं।

इस भीषण हादसे में अब तक 16 मौतें हो चुकी हैं। करीब 25 लोग घायल हैं। उन्हें खरगोन के जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने हादसे पर दुख जताया है। राज्य सरकार ने मृतकों और घायलों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। हादसे की मजिस्ट्रेट से जांच के आदेश भी दिए गए हैं।

Latest articles

मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ रहीं आत्महत्याएं, 15 हजार के आंकड़ों के साथ देश में तीसरे स्थान पर

भोपाल। मध्य प्रदेश में आत्महत्या के लगातार बढ़ते मामले सामाजिक और मानसिक स्वास्थ्य व्यवस्था...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

BHEL भोपाल में तकनीकी उन्नयन को बढ़ावा: नई मशीनों के उद्घाटन से उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी

भोपाल। Bharat Heavy Electricals Limited (बीएचईएल), भोपाल में तकनीकी आधुनिकीकरण की दिशा में एक...

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

More like this

मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ रहीं आत्महत्याएं, 15 हजार के आंकड़ों के साथ देश में तीसरे स्थान पर

भोपाल। मध्य प्रदेश में आत्महत्या के लगातार बढ़ते मामले सामाजिक और मानसिक स्वास्थ्य व्यवस्था...

नामदेव समाज विकास परिषद के प्रांतीय चुनाव में योग्य, ईमानदार एवं कर्मठ नेतृत्व के चयन की अपील

भोपाल। नामदेव समाज विकास परिषद (पंजीयन क्र. 3315/73) के प्रांतीय चुनाव 17 मई 2026...

भोपाल में नकली नोट सप्लाई करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, पाकिस्तानी कागज़ पर छपे, UK-सीरीज़ के फ़ोन नंबर का इस्तेमाल किया

भोपाल। भोपाल की कोहेफ़िज़ा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक युवक को गिरफ्तार किया...