14 C
London
Friday, May 8, 2026
Homeभोपालबागेश्वर धाम से गायब हो रहे लोग, 4 महीने के भीतर हुए...

बागेश्वर धाम से गायब हो रहे लोग, 4 महीने के भीतर हुए 21 लापता

Published on

छतरपुर,

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम की चर्चाएं पूरे देश में हैं. देश-दुनिया के लोग अपनी अर्जी लगाने के लिए बागेश्वर धाम में रोजाना पहुंच रहे हैं. सप्ताह में मंगलवार और शनिवार को भक्तों की अधिक भीड़ होती है. यहां कि इन दो दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या लाखों में पहुंच जाती है. लेकिन हैरानी की बात यह है कि कुछ मांगने की चाहत लेकर आने वाले कई लोग धाम में अपनों को भी खोते जा रहे हैं. यानी कि बागेश्वर धाम से अब तक कई लोग गायब हो चुके हैं और उनका सुराग पुलिस भी लगाने में सक्षम नहीं है.

बागेश्वर धाम से गायब होने वाले लोगों में कई तो मानसिक बीमार हैं और कई ऐसे हैं जो भीड़भाड़ ज्यादा होने की वजह से अपने परिवारवालों से बिछड़ गए हैं. जिनका भी कोई पता नहीं लग पाया है. अपने बिछड़े और गुमशुदा लोगों की तलाश में देश के दूसरे राज्यों के रहने वाले तमाम लोग थानों और धाम के कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं.

9 लोगों का लगा पता
पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, एक जनवरी 2023 से अब तक बागेश्वर धाम से 21 लोग गायब हुए हैं. इनमें से 9 लोगों का तो पता चल चुका है, मगर 12 लोग अभी भी गुमशुदा बताए जा रहे हैं. फिलहाल पुलिस उन तक नहीं पहुंच पा रही है.

12 लोगों की अब भी तलाश
छतरपुर जिले के पुलिस के कप्तान अमित सांघी का कहना है कि गायब हुए अन्य 12 लोगों तक भी पुलिस पहुंचने का लगातार प्रयास कर रही है. परिजनों की तरफ से शिकायत मिलने के बाद से लगातार पुलिस गुमशुदा लोगों की तलाश में जुटी है.

कहां है बागेश्वर धाम?
बागेश्वर धाम मंदिर मध्य प्रदेश राज्य के छत्तरपुर जिले में मौजूद है. जिले के गंज नामक कस्बे से करीब 35 किमी दूर गढ़ा गांव पड़ता है और उसी गांव में हनुमान जी महाराज का एक मंदिर है. यही मंदिर प्रांगण बागेश्वर धाम और हनुमान जी बागेश्वर धाम सरकार के नाम से प्रसिद्ध हैं.

बागेश्वर धाम सरकार के मुख्य पुजारी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हैं, जो बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर के नाम से विख्यात हैं. शास्त्री देशभर में धार्मिक कथाओं का वाचन करते हैं. साथ ही यह कथावाचक लगातार अपने चर्चित बयानों और कथाओं के दौरान लगने वाले दिव्य दरबार को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं.

 

Latest articles

मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ रहीं आत्महत्याएं, 15 हजार के आंकड़ों के साथ देश में तीसरे स्थान पर

भोपाल। मध्य प्रदेश में आत्महत्या के लगातार बढ़ते मामले सामाजिक और मानसिक स्वास्थ्य व्यवस्था...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

BHEL भोपाल में तकनीकी उन्नयन को बढ़ावा: नई मशीनों के उद्घाटन से उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी

भोपाल। Bharat Heavy Electricals Limited (बीएचईएल), भोपाल में तकनीकी आधुनिकीकरण की दिशा में एक...

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

More like this

मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ रहीं आत्महत्याएं, 15 हजार के आंकड़ों के साथ देश में तीसरे स्थान पर

भोपाल। मध्य प्रदेश में आत्महत्या के लगातार बढ़ते मामले सामाजिक और मानसिक स्वास्थ्य व्यवस्था...

नामदेव समाज विकास परिषद के प्रांतीय चुनाव में योग्य, ईमानदार एवं कर्मठ नेतृत्व के चयन की अपील

भोपाल। नामदेव समाज विकास परिषद (पंजीयन क्र. 3315/73) के प्रांतीय चुनाव 17 मई 2026...

भोपाल में नकली नोट सप्लाई करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, पाकिस्तानी कागज़ पर छपे, UK-सीरीज़ के फ़ोन नंबर का इस्तेमाल किया

भोपाल। भोपाल की कोहेफ़िज़ा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक युवक को गिरफ्तार किया...